Headlines

मोहाली हेडमास्टर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:पूर्व शिक्षिका का पति दिल्ली एयरपोर्ट से काबू, वारदात के बाद कनाडा भाग गया था




मोहाली जिले के गांव कुंभड़ा के सरकारी स्कूल के हेडमास्टर गुरसेवक सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी ईशान सिंगला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले में नामजद मुख्य आरोपी और पूर्व शिक्षिका हरप्रीत कौर के पति सरताज सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद सरताज कनाडा भाग गया था। पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया, जब वह भारत लौट रहा था। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करेगी। पुलिस जांच और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सरताज की भूमिका सामने आई थी। आरोप है कि उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हेडमास्टर गुरसेवक सिंह पर हमला किया था। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और अब अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। शिक्षिका की शिकायत के बाद हुआ था तबादला, रंजिश का आरोप पुलिस जांच के अनुसार, कुंभड़ा सरकारी स्कूल में तैनाती के दौरान पूर्व शिक्षिका हरप्रीत कौर का हेडमास्टर गुरसेवक सिंह से विवाद हुआ था। गुरसेवक ने हरप्रीत पर स्कूल के काम और बच्चों की पढ़ाई में लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग को शिकायत भेजी थी। शिकायत के बाद विभाग ने हरप्रीत कौर का तबादला कर दिया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर वह रंजिश रखने लगी थी। इसी रंजिश के चलते 5 अगस्त को सनी एन्क्लेव स्थित घर के बाहर गुरसेवक सिंह पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल गुरसेवक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 1 मई को भी हमले की कोशिश का आरोप परिजनों का आरोप है कि 1 मई को भी गुरसेवक सिंह पर हमले का प्रयास किया गया था। वह एक शिक्षक की रिटायरमेंट पार्टी में शामिल होने गए थे। इसी दौरान एक आई-20 कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे थे। हालांकि, गुरसेवक और अन्य शिक्षकों के सतर्क हो जाने के कारण हमलावर वारदात को अंजाम नहीं दे सके थे। पुलिस अब इस पुरानी घटना की कड़ियों को भी हत्याकांड से जोड़कर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या दोनों घटनाओं के पीछे एक ही लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी हरप्रीत कौर अभी भी फरार मामले में नामजद पूर्व शिक्षिका हरप्रीत कौर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। चंडीगढ़ के सेक्टर-22 की स्थायी निवासी और वर्तमान में मोहाली में रह रही हरप्रीत वारदात के बाद से अंडरग्राउंड बताई जा रही है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मृतक गुरसेवक सिंह की पत्नी भी शिक्षिका हैं। उनका बड़ा बेटा कनाडा में रहता है, जबकि छोटा बेटा परिवार के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *