Headlines

सलूणी में 16 वर्षीय छात्र लापता:स्कूल से लौटने के बाद गायब, काले रंग का स्वेटर, ग्रे पैंट और सफेद जूते पहने हैं, 5 फुट दो इंच लंबा




चंबा के सलूणी उपमंडल से एक 16 वर्षीय छात्र के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। लापता छात्र प्रिंस कुमार (16) जीएसएसएस सलूणी में पढ़ता है। उसके पिता मोती सिंह लोक निर्माण विभाग सलूणी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में मोती सिंह ने बताया क उनका परिवार सलूणी में रहता है। प्रिंस कुमार 22 अगस्त 2026 की सुबह स्कूल गया था। करीब 11 बजे वह स्कूल से अपने क्वार्टर लौटा और फिर बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। जाते समय उसने एक चिट्ठी भी छोड़ी थी, जिसमें उसने अपने पिता को संबोधित करते हुए लिखा था कि वह जा रहा है। काले रंग का स्वेटर, ग्रे पैंट पहना है परिजनों ने आसपास के इलाकों में प्रिंस की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उनके बेटे को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। लापता प्रिंस कुमार की पहचान के संबंध में पुलिस को बताया गया है कि उसने काले रंग की स्वेटर, हल्के ग्रे रंग का पजामा और सफेद रंग के जूते पहन रखे हैं। उसकी उम्र लगभग 16 वर्ष, कद 5 फुट 2 इंच, रंग गोरा और चेहरा गोल है। वह हिंदी और पंगवाली भाषा बोलता है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संभावित स्थानों पर नाबालिग की तलाश कर रही है और लोगों से अपील की है कि यदि प्रिंस कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *