![]()
उदयपुर शहर में सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर की ओर से 24 अगस्त को भगवान महाकालेश्वर के नगर भ्रमण (शाही सवारी) का आयोजन किया जाएगा। सवारी के दौरान शनि देव मंदिर, चेतक सर्कल, महाकाली मंदिर हाथीपोल, जगदीश मंदिर जगदीश चौक, बड़ा गणेश मंदिर और जाड़ा गणेश जी अंबामाता मंदिर पर महाआरती होगी। बड़ी संख्या में जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यातायात पुलिस ने दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन और नो-एंट्री लागू की है। दोपहर 1 बजे से इन 7 प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह नो-एंट्री सिटी एएसपी उमेश ओझा ने बताया कि दोपहर 1 बजे से शाही सवारी संपन्न होने तक निम्नलिखित रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। ऐसे रहेगा ट्रैफिक का नया डायवर्जन रूट झाड़ोल-मल्लातलाई रूट: झाड़ोल मार्ग से मल्लातलाई होते हुए आने वाले वाहन महाकालेश्वर चौराहा से रानी रोड, देवाली और फतहपुरा चौराहा होते हुए आ-जा सकेंगे। देहली गेट व कोर्ट चौराहा: शाही सवारी यात्रा के दौरान देहली गेट से हाथीपोल और कोर्ट चौराहा से चेतक सर्कल की तरफ जाने वाले वाहनों का प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा। रानी रोड पर एक तरफ पार्किंग, आपातकालीन सेवाओं को छूट शाही सवारी में शामिल होने वाले सभी वाहनों की पार्किंग रानी रोड पर एक तरफ तय की गई है। शोभायात्रा मार्ग के आसपास मुख्य सड़कों पर किसी भी प्रकार की पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न चौराहों पर डिवाइडर के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यह डायवर्जन एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा।
Source link
महाकालेश्वर शाही सवारी को लेकर शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू:उदयपुर में कल भगवान महाकालेश्वर का नगर भ्रमण, दोपहर से इन रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री
