![]()
रायसेन में गुरुवार को मध्य प्रदेश पटवारी संघ ने अपनी लंबित 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि 7 दिनों के भीतर इन मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो प्रदेशभर के पटवारी 15 से 17 जुलाई तक तीन दिवसीय सांकेतिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। रायसेन जिले के पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह ने बताया कि पटवारी संघ लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शासन स्तर पर प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री से पटवारी महाधिवेशन आयोजित कराने और मांगों के निराकरण का आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक न तो महाधिवेशन की तारीख तय की गई है और न ही लंबित मांगों पर कोई आदेश जारी हुआ है। तीन दिन का सामूहिक अवकाश करेंगे
संघ का कहना है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेश का समस्त पटवारी संवर्ग तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन करेगा। इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
Source link
पांच सूत्रीय मांगों पर सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम:पटवारियों की मांगें नहीं मानीं तो 15 से 17 जुलाई तक सामूहिक अवकाश पर जाएंगे
