![]()
पंजाब के नवांशहर (शहीद भगत सिंह नगर) जिले के आसरोन में स्थित पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल फरार आरोपी जगजीत सिंह उर्फ हरी सिंह के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। NIA ने आरोपी से जुड़ी अहम जानकारी जुटाने के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) को कानूनी सहायता अनुरोध भेजा है। इसके अलावा एजेंसी अमेरिका (US) को भी ऐसा ही अनुरोध भेजने की प्रक्रिया में है। मोहाली स्थित विशेष NIA अदालत ने एजेंसी की मांग पर जांच की अवधि 90 दिन बढ़ाने की मंजूरी दी है। अदालत ने यह अनुमति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 193(9) के तहत दी। ऐसे हुई थी यह घटना 2 दिसंबर 2024 को एसबीएस नगर के थाना काठगढ़ के तहत आने वाली आसरोन पुलिस चौकी पर हमला करने और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाने की नीयत से ग्रेनेड जैसी एक वस्तु फेंकी गई थी। जांच में फरार आरोपी जगजीत सिंह उर्फ हरी सिंह, नामित आतंकवादी रंजीत सिंह उर्फ नीटा और विदेश में बैठे दो अन्य सहयोगियों की भूमिका सामने आई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके खिलाफ 1 दिसंबर 2025 को अदालत में आरोप तय किए गए थे। एनआईए को मिली सीएसएफएल की रिपोर्ट चंडीगढ़ स्थित केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की रिपोर्ट भी NIA को मिल चुकी है। एजेंसी का कहना है कि विदेशों से मांगी गई जानकारी और अन्य फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद फरार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
Source link
लंदन पहुंची नवांशहर पुलिस पोस्ट ग्रेनेड हमले की जांच:NIA ने यूके से मांगी मदद, जांच के बाद सप्लीमेंट्री चार्जशीट होगी दाखिल
