Headlines

सिंगरौली में मूकबधिर नाबालिग से दुष्कर्म:शिकायत पर आरोपी को पकड़ा; मोरवा पुलिस ने केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया




सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में मूकबधिर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी उजागिर लाल यादव (40) को गिरफ्तार कर लिया। मोरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से दिव्यांग है और बोलने-सुनने में असमर्थ है। घटना के समय वह घर से बाहर गई थी। शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार दोपहर लगभग एक बजे एक पड़ोसी लड़की ने परिजनों को सूचित किया कि आरोपी नाबालिग को स्कूल के पीछे ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने तत्काल दोपहर 2 बजे के आसपास पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरवा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और दोपहर करीब 3 बजे आरोपी उजागिर लाल यादव को मोरवा क्षेत्र के जयंत बैढ़न मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। शिकायत के आधार पर मोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 502/26 दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 64(2)(k), पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(k)/6, अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) एक्ट तथा दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धारा 92(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई। आरोपी के भागने की जानकारी मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पीयूष के.एम. के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सबिया सिद्दीकी के मार्गदर्शन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस रोशनी कुर्मी के नेतृत्व में की गई। मोरवा पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *