Headlines

बंद मकान में खिड़की तोड़कर घुसे चोर:सोने-चांदी के गहने, पंखे-बर्तन तक ले गए; तीन महीने में दूसरी वारदात




पाली शहर के नया गांव रोड स्थित ब्रह्म विहार में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर किचन की खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे और करीब 3-4 तोला सोने, 10 तोला चांदी के गहने, बर्तन, पंखे, कूलर की मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के समय मकान मालिक सरोज कंवर अपने बेटे के पास उदयपुर गई हुई थीं। 23 अगस्त को वापस लौटने पर चोरी का पता चला। उन्होंने मामले की सूचना टीपी नगर पुलिस को दी। करीब तीन महीने पहले भी इसी मकान में चोरी हुई थी। देखें… घटना से जुड़ी तस्वीरें खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे चोर नया गांव रोड ब्रह्म विहार में हनुंवतसिंह और दयाल सिंह पुत्र भंवरसिंह शेखावत का मकान है। दोनों भाई नौकरी के कारण शहर से बाहर रहते हैं। उनकी मां सरोज कंवर कभी इस मकान में तो कभी बेटों के पास रहती हैं। 24 जुलाई को वह उदयपुर अपने बेटे के पास गई थीं। 23 अगस्त को पाली लौटकर मकान का ताला खोला तो अंदर सभी कमरों में सामान बिखरा हुआ मिला। जांच करने पर किचन की खिड़की की जाली टूटी मिली। चोर इसी रास्ते से मकान में दाखिल हुए थे। मकान के पीछे की तरफ खाली प्लॉट है। माना जा रहा है कि चोर इसी तरफ से किचन की खिड़की तक पहुंचे और जाली तोड़कर अंदर घुसे। सोने-चांदी के गहनों समेत घरेलू सामान चोरी चोर घर से करीब 3-4 तोला सोने और 10 तोला चांदी के गहनों के अलावा फ्रिज, बर्तन, पंखे, कूलर की मोटर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मकान में सामान बिखरा मिलने के बाद सरोज कंवर ने टीपी नगर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है। तीन महीने पहले भी हुई थी चोरी सरोज कंवर ने बताया कि करीब तीन महीने पहले भी उनके मकान में चोरी हुई थी। उस समय भी वह अपने बेटे के पास गई हुई थीं। चोर घर से काफी सामान चोरी कर ले गए थे। अब दोबारा बंद मकान को निशाना बनाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *