Headlines

पूर्व सीएम चन्नी की वायरल फोटो पर बवाल:चंडीगढ़ के पूर्व मेयर की पीयू चांसलर व सीएम को शिकायत, मामले में एक्शन की मांग




पंजाब यूनिवर्सिटी में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के अंदर की तस्वीर सामने आने से परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। चन्नी एमए लोक प्रशासन की परीक्षा दे रहे थे। तस्वीर सामने आने के बाद चंडीगढ़ के पूर्व मेयर और पीयू के पूर्व सीनेट-सिंडिकेट सदस्य देवेश मौदगिल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की जांच और सभी के लिए नियमों का समान रूप से पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने पीयू चांसलर, कुलपति, पंजाब के मुख्यमंत्री और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। 20 अगस्त को हुआ था पेपर पंजाब के पूर्व CM और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार, 20 अगस्त को पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में परीक्षा देने पहुंचे। चन्नी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA कर रहे हैं। उनका एग्जाम दोपहर साढ़े 12 बजे तक था। पेपर लिखने के बाद वह एग्जाम हॉल से बाहर आते दिखे। इस दौरान एग्जाम सेंटर में परीक्षा देते हुए उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इनमें वह अन्य स्टूडेंट्स के बीच बैठकर अपना पेपर सॉल्व करते नजर आए। चन्नी की सिक्योरिटी समेत दूसरे स्टाफ को एग्जाम हॉल से बाहर रखा गया था। पेपर खत्म होने के बाद चन्नी ने परीक्षा केंद्र के बाहर आकर बातचीत भी की थी। अब इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *