![]()
हिसार में लंबित मांगें पूरी नहीं होने से नाराज हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने 24 अक्टूबर से कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू करने का फैसला लिया है। यूनियन की आईबी मैकेनिकल शाखा की शुक्रवार को नहर कॉलोनी स्थित संगठन कार्यालय में हुई आम सभा में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। शाखा प्रधान विनोद फौजी ने कहा कि मंत्री के साथ बैठकों में मांगों पर सहमति बनने के बावजूद समाधान नहीं हुआ। अब यूनियन मंत्री को उनका वादा याद दिलाएगी। पंप हाउसों पर सुविधाओं का अभाव सभा की अध्यक्षता करते हुए विनोद फौजी ने कहा कि पंप हाउसों पर तैनात कर्मचारियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में काम करना पड़ रहा है। कई जगह पीने का पानी, शौचालय और बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों को इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारी समाधान की ओर ध्यान नहीं दे रहे। यूनियन ने कार्यस्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। मांगों पर सहमति, कार्रवाई का इंतजार विनोद फौजी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के साथ हुई बैठकों में कई मुद्दों पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि रैशनलाइजेशन के नाम पर हजारों पद समाप्त किए जा रहे हैं। विभागों के निजीकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से भी कर्मचारियों में चिंता है। महंगाई और बेरोजगारी के कारण युवाओं तथा कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। राज्य कमेटी के निर्देश पर होगा आंदोलन यूनियन के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान अजय सिंह ने बताया कि राज्य कमेटी के निर्देशानुसार 24 अक्टूबर 2026 से मंत्री के आवास पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव शुरू किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।
Source link
हिसार में कैबिनेट मंत्री के आवास का घेराव करेंगे कर्मचारी:पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन का फैसला, बोले- पंप हाउसों पर सुविधाओं का अभाव
