Headlines

दौसा में दो सप्ताह बाद बारिश:मेहंदीपुर बालाजी में सड़क पर बहा नाला; सिकराय-सिकंदरा क्षेत्र में तेज बरसात




दौसा जिले में करीब दो सप्ताह बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। यहां बीती रात को आसमान में घने बादल छाने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सोमवार सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत महवा व सिकराय इलाके में झमाझम बारिश का दौर जारी है। सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बरसात रुक-रुक कर काफी देर तक चली। मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में करीब 30 मिनट तक तेज बारिश का दौर चला तो वहीं सिकंदरा इलाके में झमाझम बरसात होने से फसलों को जीवनदान मिला है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए, साथ में गर्मी व उमस से राहत मिली है। सिकराय क्षेत्र में भी झमाझम वहीं सिकराय उपखंड क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। भीषण गर्मी के बाद हुई इस बरसात से न केवल ग्रामीणों को गर्मी से निजात मिली, बल्कि खेतों में बाजरे की फसलें भी लहलहा उठी हैं। स्थानीय निवासी अमित मीना ने बताया कि कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे थे कि अब बाजरे के साथ-साथ तिल और मक्का की फसलें भी हरी-भरी नजर आ रही हैं। फसलों को नया जीवन मिला है और पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। साथ ही फसलों को पानी की कमी पूरी हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *