Headlines

कैमूर में शटर काटकर चोरी का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार:रोहतास का आरोपी CCTV फुटेज से पकड़ाया, कटर मशीन बरामद




कैमूर पुलिस ने कुदरा थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी का प्रयास करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहतास जिले के करगहर थाना क्षेत्र के खरहरी गांव निवासी 19 वर्षीय अनिकेत कुमार के रूप में हुई है पुलिस ने उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई कटर मशीन भी बरामद की है। यह मामला 2 अगस्त 2026 की देर रात करीब 12 बजे का है। लगातार आसूचना संकलन कर रही थी पुलिस कुदरा थाना अंतर्गत कुदरा बाजार में एक मोबाइल दुकान का लोहे का शटर काटकर और ताला तोड़कर चोरी करने की कोशिश की गई थी। इस संबंध में पीड़ित के बयान पर कुदरा थाना में कांड संख्या 347/26 दर्ज किया गया था। कांड के त्वरित निष्पादन और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कुदरा पुलिस लगातार आसूचना संकलन कर रही थी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपी की पहचान हो सकी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अनिकेत कुमार को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त अनिकेत कुमार ने चोरी के प्रयास की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कटर मशीन और अन्य उपकरण भी जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *