Headlines

नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्रेलर से टकराए बाइक सवार:चचेरे भाइयों में एक की मौके पर और दूसरे की हॉस्पिटल में मौत,घर लौटते वक्त हादसा




नेशनल हाईवे-43 पर अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग में बीती रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक चचेरे भाई थे। हादसा सीतापुर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना क्षेत्र के उंचडीह गांव के रहने वाले संतोष नागेश और उसका चचेरा भाई अशोक नागेश फॉल्स सीलिंग का काम करने बाइक से सीतापुर गए थे। काम खत्म करने के बाद दोनों रात में घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर ढाबे के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान हादसे में दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। संतोष नागेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक नागेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अशोक की हालत गंभीर होने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। हादसे में दोनों चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में मातम है। पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और ट्रेलर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर के खिलाफ धारा 281, 125 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े रहते हैं वाहन ग्राम विशुनपुर में नेशनल हाईवे के किनारे ढाबा होने के कारण यहां कई वाहन रुकते हैं। शाम होते ही लंबी दूरी के ट्रक और दूसरे वाहनों की भीड़ लग जाती है। आरोप है कि वाहन चालक सड़क किनारे गाड़ियां बेतरतीब तरीके से खड़ी कर देते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। इस जगह पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *