![]()
पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में वन विभाग ने सागौन की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम किया। कार्रवाई 24 अगस्त सुबह धवारी वृत्त के अजयगढ़ बीट में हुई। बीटगार्ड प्रदीप कुमार प्रभाकर और सुरक्षा श्रमिक रात में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें जंगल के अंदर से लकड़ी काटने की आवाज सुनाई दी। गश्ती दल तुरंत आवाज की दिशा में पहुंचा और घेराबंदी की। संदिग्ध अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। तीन सागौन के लट्ठे और बाइक बरामद मौके की जांच में सागौन के ताजे कटे हुए लट्ठे, एक हीरो स्प्लेंडर बाइक(MP35 ZF 2733), और आरी का ब्लेड जब्त किया है। सामान और वाहन को वन विभाग ने जब्त कर लिया है। मौके से मिले वाहन और अन्य सबूतों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। वन विभाग वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रहा है। रात की गश्त और निगरानी बढ़ाई पन्ना बफर वन परिक्षेत्र के अधिकारियों के मुताबिक, वन संपदा की सुरक्षा के लिए रात की गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध कटाई और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
पन्ना में अवैध सागौन कटाई का प्रयास नाकाम:बफर जोन में 3 सागौन लट्ठे-बाइक जब्त; तस्कर फरार, क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई
