Headlines

चंडीगढं छात्रसंघ चुनाव में इंटरनेट मीडिया बना नया हथियार:लाइव प्रचार से वोटरों तक पहुंच रहे प्रत्याशी, डोर-टू-डोर कैंपेन औऱ सोशल मीडिया पर भी जोर




पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में प्रचार-प्रसार की रफ्तार अब दोगुनी हो गई है। इस बार चुनावी जंग सिर्फ कैंपस और हॉस्टल तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर भी इसका असर साफ दिखाई दे रहा है। छात्र संगठन प्रचार के लिए इंटरनेट मीडिया को बड़ा हथियार बनाकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए कई संगठनों ने बाकायदा विशेष वार रूम बनाए हैं, जहां अलग-अलग टीमें लगातार कैंपेनिंग और ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। प्रत्याशियों के साथ भी अलग टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें प्रत्याशियों की हर गतिविधि को ऑनलाइन अपडेट कर रही हैं। इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट, वीडियो और लाइव प्रसारण के जरिए प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। प्रचार का तरीका बदला, पोस्टर-बैनर के साथ सोशल मीडिया पर भी जोर पिछले कुछ समय में इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। इसका असर छात्रसंघ चुनाव के प्रचार पर भी दिखाई दे रहा है। पहले जहां पोस्टर, बैनर और कैंपस में व्यक्तिगत संपर्क चुनाव प्रचार के प्रमुख माध्यम होते थे, वहीं अब इंटरनेट मीडिया भी प्रचार का अहम हिस्सा बन गया है। छात्र संगठन इंटरनेट मीडिया के जरिए अलग से चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। कई संगठनों ने सोशल मीडिया कैंपेन संभालने के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की है। इन टीमों में इंटरनेट मीडिया और डिजिटल कैंपेनिंग के जानकारों को शामिल किया गया है। डोर-टू-डोर प्रचार का भी हो रहा लाइव प्रसारण छात्र संगठन डोर-टू-डोर प्रचार के साथ-साथ उसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर लाइव प्रसारित कर रहे हैं। इसके जरिए एक ही समय में बड़ी संख्या में छात्रों तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक बयानबाजी और एक-दूसरे के आरोपों का जवाब देने के लिए भी इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। यूट्यूब, एक्स, फेसबुक, WhatsApp और टेलीग्राम समेत अलग-अलग इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर छात्र संगठनों के कैंपेन सक्रिय हैं। प्रत्याशी भी अपने प्रचार, सभाओं और छात्रों से मुलाकात की गतिविधियों को इन प्लेटफॉर्म पर लगातार साझा कर रहे हैं। एक-एक संगठन के दर्जनों पेज सक्रिय पीयू के चुनावी मैदान में छात्र संगठन इंटरनेट मीडिया के जरिए नए और पुराने दोनों तरह के मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। अलग-अलग संगठनों ने दर्जनों पेज और सोशल मीडिया अकाउंट सक्रिय किए हैं। यूनिवर्सिटी स्तर के प्रचार के लिए अलग पेज बनाए गए हैं, जबकि शहर के 11 कॉलेजों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग पेजों के जरिए भी प्रचार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रत्याशियों के लिए बनाए गए विशेष सोशल मीडिया पेजों के जरिए भी वोट मांगे जा रहे हैं। ऐसे में इस बार पीयू छात्रसंघ चुनाव का प्रचार कैंपस से निकलकर पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंच गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *