Headlines

योगी बोले- देश को कोसना राहुल अपना अधिकार समझते हैं:अर्बन नक्सलियों के हाथों देश बर्बाद करना चाहते हैं, मनुस्मृति समझने के लिए अथर्ववेद पढ़ें




सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के ‘मनुस्मृति की बेड़ियों’ से महिलाओं को मुक्त होने वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने सोमवार को रायबरेली में कहा कि राहुल गांधी देश को कोसना अपना अधिकार समझते हैं। वे अर्बन नक्सलियों के हाथों देश को बर्बाद करना चाहते हैं। अगर वे मनुस्मृति को समझना चाहते हैं तो अथर्ववेद पढ़ें। राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की थी। उन्होंने कहा था, ‘महिला की पहचान उसके पिता, पति या बेटे से नहीं होती, बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है।’ मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। पूरी खबर पढ़ें… योगी ने रायबरेली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राणा बेनी माधव बख्श सिंह की स्मृति में 21 करोड़ की लागत से बने सभागार का लोकार्पण किया। उन्हें ‘अवध केसरी’ भी कहा जाता है। आज उनकी 222वीं जयंती है। योगी के रायबरेली में कार्यक्रम की 2 फोटो… योगी के भाषण की 6 बड़ी बातें… 1. भारत को कोसना राहुल अपना अधिकार समझते हैं योगी ने कहा कि राहुल जी, देश आपसे बहुत अपेक्षा नहीं करता है, लेकिन भारत की संसद में नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपको लोकतंत्र के प्रति जवाबदेह बनाता है। आपको देश से माफी मांगनी चाहिए। संविधान की शपथ लेकर आप भारत की परंपरा और विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं। देश के भविष्य को अर्बन नक्सलियों के हाथों बर्बाद करना चाहते हैं। आप मनु और भारत की विरासत पर टिप्पणी करते हैं। मनु को समझना है तो अथर्ववेद पढ़ें, सारी जानकारी मिल जाएगी। 2. राहुल ने अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया सीएम ने कहा कि देश को नेता प्रतिपक्ष के रूप में आपकी सकारात्मक भूमिका की अपेक्षा थी, लेकिन आपने अपनी जिम्मेदारियों से पूरी तरह किनारा कर लिया। अमेठी-रायबरेली इस परिवार को ढोता तो रहा, लेकिन इस परिवार ने हमेशा इस क्षेत्र के सामने संकट खड़ा किया। आप चाहते हैं कि यहां के स्मारकों और संस्थानों के नाम एक परिवार के नाम पर हों। कौन ऐसा व्यक्ति है, जिसके जीवन में मां, बहन, पत्नी या बेटी के रूप में किसी महिला का संरक्षण नहीं है? क्या कोई बेटी पिता के बिना है? क्या कोई बहन भाई के बिना है? क्या पत्नी पति के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? क्या कोई मां अपने बेटे के बगैर अपने अस्तित्व को पूर्ण मानती है? मनुस्मृति में इन संबंधों का जिक्र किया गया है। 3. कांग्रेस और गांधी परिवार ने देश का विभाजन कराया योगी ने कहा कि कांग्रेस ने काकोरी की घटना को लूट का नाम दिया, जबकि क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों के खजाने का इस्तेमाल देश की आजादी के लिए किया था। कांग्रेस यह स्वीकार करने को तैयार नहीं है। उनका मानना है कि कांग्रेस के एक परिवार के उदय के बाद ही भारत बना है। भारत आपने नहीं बनाया। आपके परिवार ने भारत का विभाजन जरूर करवाया है और इसके लिए दोषी है। भारत के नागरिकों के कत्लेआम और लोकतंत्र को तोड़ने और उसका गला घोंटने के लिए भी आपका परिवार जिम्मेदार है। 4. कांग्रेस को सावरकर, बोस और सरदार पटेल स्वीकार नहीं सीएम ने कहा कि आपके परिवार ने हमेशा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों का अपमान किया है। वीर सावरकर को एक ही जन्म में दो बार आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उस समय उनकी उम्र महज 28 साल थी। दोनों भाई सेलुलर जेल में बंद थे। करीब 10 साल तक वीर सावरकर अपने भाई को नहीं देख पाए। एक दिन जब सावरकर को कोल्हू में तेल पेरने के लिए ले जाया गया, तब उन्होंने अपने भाई को देखा और उन्हें पता चला कि वह भी उसी जेल में बंद हैं। जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट का नाम वीर सावरकर के नाम पर किया था, तब कांग्रेस ने उनका नाम हटा दिया। कांग्रेस को सुभाष चंद्र बोस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल भी स्वीकार नहीं हैं। 5. प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है योगी ने कहा कि जब आप भारत की संस्थाओं का अपमान करते हैं और प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं तो आप सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि भारत की संस्था का अपमान करते हैं। प्रधानमंत्री व्यक्ति नहीं, संस्था होता है। ऐसी हरकतों का विरोध करना होगा। 1975 के आपातकाल की काली छाया देश देख चुका है। 6. राम और अयोध्या पर सवाल खड़े करते हैं सीएम ने कहा कि आप यूपी के बाहर जाते हैं तो यूपी को अपमानित करते हैं और भारत के बाहर जाते हैं तो भारत का अपमान करते हैं। भारत की सेना जब सीमाओं पर दुश्मनों के खिलाफ लड़ती है, तब आप सेना के जवानों से प्रमाण मांगते हैं। आप देशविरोधी तत्वों का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन करते हैं। जिस अयोध्या की लोग पूजा करते हैं, आप उस अयोध्या पर सवाल खड़े करते हैं। राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मछली दावत पर बोले- इनसे गिरगिट भी शरमा जाए योगी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मछली की दावत पर कहा, ‘कांग्रेस के लोग विरासत का अपमान करते हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह का आचरण किया है, वह इसका उदाहरण है। हनुमानगढ़ी में दर्शन करते हैं, फिर बाहर जाकर मछली की दावत उड़ाते हैं। ये राम-राम चिल्लाते हैं। इनका दोहरा आचरण देखकर तो गिरगिट भी शरमा जाता होगा। वह कहता होगा कि मनुष्य के रूप में हमारी कौन-सी प्रजाति पैदा हो गई है। योगी ने कहा- इनके (अजय) भाई की एक माफिया (मुख्तार अंसारी) ने हत्या की है, लेकिन यह व्यक्ति उसके खिलाफ बयान देने नहीं गया, बल्कि उसके सामने घुटने टेक दिए और नतमस्तक हो गया।’ अजय राय बोले- सीएम मछली खाने की फोटो दिखा दें तो इस्तीफा दे दूंगा अजय राय ने योगी के बयान पर कहा- अगर मुख्यमंत्री के पास कोई फोटो है तो दिखा दें। मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं। कल निषाद समाज ने मुझे बुलाया था। मैं जब भी अयोध्या जाता हूं पहले हनुमानगढ़ी और भगवान राम के दर्शन करता हूं और फिर कार्यक्रम में जाता हूं। निषाद समाज के कार्यक्रम में वे मछली का भोज करा रहे थे, ये उनका काम था। मैं कार्यक्रम में शामिल हुआ और वापस लखनऊ लौट आया। मछली पालना, पकड़ा और खाना निषाद समाज की जीवनशैली में है। भाजपा निषाद समाज का अपमान कर रही है, निषाद समाज इसे भूलेगा नहीं। ———————- ये खबर भी पढ़िए राहुल बोले- महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा:पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें
राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की। मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। राहुल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली- पैदा होते ही हत्या, दूसरी- शारीरिक अत्याचार, तीसरी- आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा, नौकरी, संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *