Headlines

स्कूल जा रहे भाई-बहन के ऑटो कोबस ने मारी टक्कर:रक्षाबंधन के 3 दिन पहले बहन की मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर




सीधी जिले में रक्षाबंधन से पहले एक सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सोमवार को बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम सपही बांध के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बस और ऑटो की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल जा रहे तीन बच्चे घायल हो गए। इनमें 10 वर्षीय सगुन साकेत की मौत हो गई, जबकि उसका 8 वर्षीय भाई वस्तिक साकेत गंभीर रूप से घायल है। दोनों भाई-बहन एक ही ऑटो से स्कूल जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल वस्तिक हादसे के बाद से बेहोशी की हालत में है और उसने करीब तीन घंटे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम सपही निवासी सुखेंद्र साकेत के बच्चे वस्तिक साकेत और सगुन साकेत सोमवार सुबह लगभग 10 बजे घर से स्कूल के लिए निकले थे। वे दोनों सरस्वती ज्ञान मंदिर कुबरी जा रहे थे और ऑटो में सवार थे। इसी ऑटो में मलखम गांव की 6 वर्षीय सुरभि साकेत भी यात्रा कर रही थी। दोपहर करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि सपही बांध के पास बस और ऑटो की टक्कर में तीनों बच्चे घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोखरा से सीधी की ओर आ रही पवन कोच बस ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को निजी वाहनों से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान सगुन साकेत ने दम तोड़ दिया। उसके भाई वस्तिक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। तीसरी बच्ची सुरभि साकेत को मामूली चोटें आई हैं और उसका उपचार जारी है। बेटी की मौत और बेटे की गंभीर हालत की खबर मिलने के बाद पिता सुखेंद्र साकेत गहरे सदमे में हैं। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व से पहले हुई इस दुर्घटना से पूरा परिवार प्रभावित हुआ है। बहरी थाना प्रभारी राजेश पांडे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। बस को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। वहीं हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तस्वीरें देखिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *