![]()
प्रतापगढ़ में दाऊदी बोहरा समाज की ओर से सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरगाह काका साहब से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। जुलूस दरगाह काका साहब से रवाना होकर महात्मा गांधी रोड, सूरजपोल, गांधी चौराहा, सदर बाजार, मानक चौक, झंडा गली और सालमपुरा होते हुए बोहरा गली स्थित समाज की बुरहानी मस्जिद पहुंचा। लोग हाथों में तिरंगे और ईद मिलादुन्नबी मुबारक लिखे झंडे लेकर चल रहे थे। बच्चों में भी खासा उत्साह नजर आया। कई बच्चे घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। सूरजपोल पर स्काउट बैंड ने दी प्रस्तुति जुलूस के दौरान सूरजपोल चौराहे पर स्काउट बैंड ने करीब 10 मिनट तक धुनें प्रस्तुत कीं। बैंड की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और समाज के लोग चौराहे पर एकत्र हो गए। जुलूस में जमाली स्काउट बैंड के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल रहे। फूल मालाओं से किया स्वागत सूरजपोल दरवाजे पर अंजुमन फुरकानिया के सदर और मुस्लिम समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने स्थानीय आमिल शेख शब्बीर भाई नजमी और समाज के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी नजर आया। पुलिस ने संभाली सुरक्षा और यातायात व्यवस्था जुलूस के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। समाजजनों ने आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शहर में धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक सद्भाव का माहौल बना रहा।
Source link
प्रतापगढ़ में ईद मिलादुन्नबी पर निकला विशाल जुलूस:तिरंगा और धार्मिक झंडे लेकर शामिल हुए लोग, सूरजपोल पर स्काउट बैंड की प्रस्तुति
