Headlines

पोकर गेम की आड़ में चल रहा था जुआघर:7 गिरफ्तार, माया गेमिंग एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा दर्ज




डीएसटी जयपुर साउथ और अशोक नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कौशल पोकर गेम की आड़ में चल रहे जुआघर का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से मैनेजर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि रविवार को अशोक नगर थाना क्षेत्र स्थित माया गेमिंग एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, प्लॉट नंबर जी-22बी, कमला मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर में कार्रवाई की गई। यहां ताश के पत्तों और टोकन के जरिए हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी भव्‍य (27) निवासी विद्युत नगर, चित्रकूट, दीपक सिंह (34) निवासी चकरोली, जगतपुरा, कौशल शाह (29) निवासी स्ट्रीटेंजर अपार्टमेंट, चेन्नई, अजय जोशी (21) निवासी भीमदत्त, नेपाल, आशीष दीवान (29) निवासी एसएमएस अस्पताल के सामने, जयपुर, ऋषभ बज (35) निवासी नालंदा विहार, दुर्गापुरा और प्रेम सिंह मोडई (30) निवासी शांति नगर, बागमती, काठमांडू है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 1 लाख 7 हजार रुपए की जुआ राशि, 5,300 रुपए के टोकन, ताश की 9 गड्डियां, 200 बैंड और 150 में बरशिप कार्ड सहित जुआ खेलने में यूज होने वाली सामग्री बरामद की। आरोपी संगठित होकर गैंग बनाकर अवैध रूप से रुपए की हार-जीत पर जुआ खेल रहे थे। माया गेमिंग एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों द्वारा पोकर कौशल गेम की आड़ में लोगों को जुआ खिलाने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों और माया गेमिंग एंड टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *