![]()
मंडी के मासड़ ग्राम पंचायत के स्प्रेई गांव से लापता हेतराम का 16 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वह घास लाने के लिए घर से निकले थे। तब से वापस नहीं लौटे हैं। परिजनों के अनुसार, हेतराम अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गए थे। सोमवार को हेतराम के भाई संजय कुमार सहित अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने मंडी के एसपी विनोद कुमार से मुलाकात की। परिजनों ने एसपी से मामले की जल्द जांच करने और हेतराम की तलाश तेज करने की मांग की। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही एसपी विनोद कुमार ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हर पहलू की पड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि हेतराम मोबाइल फोन घर पर छोड़ गए थे, पुलिस उनके पिछले एक महीने की कॉल डिटेल खंगालेगी। इससे उनके संपर्क में रहे लोगों और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मिल सकती है। सर्च अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा इसके अलावा, एसडीआरएफ को ब्यास नदी में भी सर्च अभियान चलाने के लिए पत्र लिखा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य संभावित स्थानों पर भी जांच कर रही है। परिजनों और ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि पुलिस की जांच और एसडीआरएफ की तलाश से हेतराम के बारे में जल्द कोई सुराग सामने आएगा। घास लाने के लिए घर से निकले थे हेतराम के भाई संजय कुमार ने बताया कि 8 अगस्त को हेतराम घास लाने के लिए घर से निकले थे। काफी समय बीतने के बाद जब वह नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पंडोह पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई गई।
Source link
लापता शख्स का 16 दिन बाद भी सुराग नहीं:परिवार ने मंडी SP से मांगी मदद, घास लेने निकले थे; मोबाइल घर छोड़ गए
