Headlines

पॉर्श की IT कंपनी को खरीदेगी TCS:₹3,573 करोड़ में 100% हिस्सेदारी की डील हुई; भारत में AI मोबिलिटी सेंटर बनेगा




टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने 24 अगस्त को जर्मन कार मेकर कंपनी पॉर्श की आईटी कंसल्टिंग सहायक कंपनी ‘MHP मैनेजमेंट-अंड IT-बेराटुंग GmbH’ को खरीदने का ऐलान किया है। TCS यह अधिग्रहण 320 मिलियन यूरो यानी लगभग 3,573 करोड़ रुपए की एंटरप्राइज वैल्यू पर कर रही है। इस सौदे के जरिए TCS पॉर्श की इस आईटी कंसल्टिंग कंपनी के 100% शेयर हासिल करेगी। यह पूरी अधिग्रहण प्रोसेस अगले तीन से चार महीनों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है। ऑटोमोटिव और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में MHP की महारत 10 महीने में TCS की तीसरा बड़ी डील TCS और पॉर्श की यह रणनीतिक साझेदारी नेक्स्ट-जनरेशन मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मोबिलिटी पर आधारित AI ट्रांसफॉर्मेशन को आगे बढ़ाने के लिए की गई है। पिछले 10 महीनों के भीतर TCS की यह तीसरा बड़ी डील है। इससे पहले दिसंबर में TCS ने फ्लोरिडा बेस्ड सेल्सफोर्स कंसल्टिंग और AI सॉल्यूशन फर्म ‘कोस्टल क्लाउड’ को 700 मिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके अलावा कंपनी ने 72.8 मिलियन डॉलर में डिजिटल मार्केटिंग सर्विस प्रोवाइडर ‘लिस्टएंगेज मिडको’ का भी अधिग्रहण किया था। MHP की डील के साथ TCS ने 10 महीने में मर्जर और एक्विजिशन (MA) पर 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च कर दिए हैं। यूरोप में आईटी सेक्टर पर दबाव के बीच सौदा MHP का यह अधिग्रहण ऐसे समय में हुआ है जब मैक्रोइकोनॉमिक चुनौतियों के कारण यूरोपीय आईटी और इंजीनियरिंग बिजनेस भारी दबाव का सामना कर रहे हैं। इससे पहले HCLTech ने 2023 में ASAP ग्रुप को करीब ₹2,300 करोड़ में अधिग्रहित किया था, जबकि हाल ही में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने नगारो (Nagarro) को ₹11,820 करोड़ में खरीदा था। पॉर्श के साथ ₹13,958 करोड़ की 5 साल की डील MHP के इस अधिग्रहण के तुरंत बाद पॉर्श ने MHP और TCS के साथ 1.25 बिलियन यूरो (लगभग 13,958.75 करोड़ रुपए) की 5 साल की बड़ी रणनीतिक डील पर भी दस्तखत किए हैं। TCS का कहना है कि यह डील TCS को पॉर्श और अन्य यूरोपीय ऑटोमोटिव और औद्योगिक ग्राहकों के लिए एक रणनीतिक कंसल्टिंग और टेक्नोलॉजी पार्टनर के रूप में स्थापित करेगी। पॉर्श के लिए बनेगा AI मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डील के तहत TCS पॉर्श के लिए एक डेडिकेटेड ‘AI मोबिलिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना करेगी। यह सेंटर मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, ऑपरेशन्स और कस्टमर एक्सपीरियंस के क्षेत्रों में नए इनोवेशन विकसित करने का काम करेगा। इस अधिग्रहण के बाद TCS को MHP के मौजूदा ऑटोमोटिव कंसल्टिंग कस्टमर्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही MHP की सब्सिडियरीज के जरिए TCS का विस्तार जर्मनी, रोमानिया, ब्रिटेन, अमेरिका, भारत और मेक्सिको जैसे ग्लोबल मार्केट्स में होगा। 13 मई 1996 को बनी MHP अब तक पॉर्श AG की पूरी हिस्सेदारी वाली (fully owned) सब्सिडियरी थी। क्या है MHP और सॉफ्टवेयर-डिफाइंड मोबिलिटी? ये खबर भी पढ़ें… सोना ₹1534 बढ़कर ₹1.62 लाख पर पहुंचा: इस महीने ₹19 हजार महंगा हो चुका, चांदी आज ₹1239 गिरकर ₹2.45 लाख आई सोने की कीमतों में 24 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1534 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए हो गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 1239 रुपए कम होकर 2.45 लाख रुपए आ गई। इस महीने यानी अगस्त में 24 दिन में सोना 19 हजार और चांदी 29 हजार रुपए महंगी हो चुकी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोना इस साल के आखिर तक 1 लाख 70 हजार रुपए तक जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *