![]()
कुरुक्षेत्र जिले के कैथल रोड पर मिर्जापुर पुल पर बड़ा हादसा हो गया। यहां i-20 कार ने सामने आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नरवाना ब्रांच (भाखड़ा) नहर में जा गिरी। नीचे गिरते वक्त कार अपने साथ बाइक सवार को बाइक समेत घसीटकर ले गई। राहत की बात यह रही कि दोनों युवकों की जान बचा ली गई। दोनों को लोगों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों युवकों के ब्यान दर्ज कर रही है। दूसरी ओर, गोताखोर प्रगट सिंह नहर में कार की तलाश कर रहे हैं। अकादमी आ रहा था टीचर पुलिस के मुताबिक, बारना गांव के रहने वाला 22 साल का रोहित म्यूजिक टीचर है। रोहित ने अपनी कुरुक्षेत्र में ही म्यूजिक अकादमी खोल रखी है, जिसमें वह अकादमी में वाले बच्चों को म्यूजिक की ट्रेनिंग देता है। आज शाम रोहित अपनी i-20 कार में अपने गांव से कुरुक्षेत्र आ रहा था। आमने-सामने हुई टक्कर रोहित मिर्जापुर पुल पर पहुंचा तो अचानक उसकी कार बेकाबू हो गई और सामने से आ रहे बारना गांव के ही मनीष (26) की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आई-20 कार पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे नहर में गिर गई। मनीष ट्रक ड्राइवर है। बाइक को घसीटकर ले गई गिरते वक्त कार ने मनीष को बाइक समेत घसीट लिया और मनीष बाइक समेत नहर में गिर गया। कार और बाइक नहर में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इस दौरान मनीष नहर में अपनी बाइक छोड़कर बाहर आ गया। राहुल को लोगों ने बचाया उधर, नहर में रोहित को कार समेत डूबते देख कुछ युवक नहर में कूद गए। उन्होंने किसी तरह रोहित को पहले कार, फिर नहर से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने रोहित और मनीष को LNJP अस्पताल पहुंचाया। यहां उन दोनों का इलाज चल रहा है। साथ ही पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है। बाइक को निकाला बाहर हादसे के बाद गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने काफी मशक्कत के बाद नहर में गिरी बाइक को बाहर निकाल लिया। वहीं आई-20 कार को बाहर निकालने का काम लगातार जारी है। नहर का तेज बहाव होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत आ रही है।
Source link
रेलिंग तोड़कर भाखड़ा नहर में गिरी कार-बाइक:आमने-सामने हुई टक्कर; रेस्क्यू कर म्यूजिक टीचर को निकाला बाहर, दोनों कुरुक्षेत्र अस्पताल में भर्ती
