Headlines

शिमला के खनेरी अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था:रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली, अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रभावित; भाजपा नेता ने उठाई नियुक्ति की मांग




हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता और हिमकोफेड के पूर्व चेयरमैन कौल सिंह ने महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर खनेरी में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चार जिलों के मरीजों का भार संभालने वाले इस अस्पताल में व्यवस्थाएं लगातार चरमरा रही हैं। कौल सिंह ने बताया कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने के कारण अल्ट्रासाउंड सुविधा बुरी तरह प्रभावित है। इससे मरीजों, विशेषकर गर्भवती महिलाओं को निजी लैब में महंगे दामों पर जांच करवानी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से इस पद पर जल्द नियुक्ति करने की मांग की। केवल 8 बेड पर 26 बच्चे भर्ती उन्होंने चिल्ड्रन वार्ड की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। अस्पताल में केवल 8 बेड पर 26 बच्चों को भर्ती किया गया है, जिससे एक बेड पर तीन-तीन बच्चों का इलाज चल रहा है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। कौल सिंह ने मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए तत्काल बेडों की संख्या दोगुनी करने की मांग की। स्टाफ नर्सों के लगभग 20 पद रिक्त कौल सिंह ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्सों के लगभग 20 पद रिक्त हैं। इन रिक्त पदों के कारण कार्यरत नर्सों पर अतिरिक्त कार्यभार पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री से रेडियोलॉजिस्ट, स्टाफ नर्सों सहित अन्य सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया, तो भाजपा जनहित में सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *