Headlines

Iran US War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Israel Attack Alert | Hormuz Strait


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Ceasefire LIVE Update; Donald Trump Israel Attack Alert | Hormuz Strait Nuclear Program

तेहरान6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की अंतिम विदाई की रस्में शुरू हो गई हैं। खामेनेई के साथ उनकी 14 महीने की पोती, पत्नी, बेटी और दामाद को भी श्रद्धांजलि दी जा रही है। खामेनेई की पोती के छोटे से ताबूत के पास उसकी तस्वीर भी रखी गई है।

तेहरान के मोसल्ला परिसर में अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्यों के ताबूत रखे गए हैं। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान समेत देश का शीर्ष नेतृत्व तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला में खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचा। इस दौरान पजशकियान भावुक होकर रो पड़े। उनके साथ मौजूद ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ और कई सैन्य अधिकारी भी अपने आंसू नहीं रोक सके।

खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों की 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के संयुक्त हवाई हमले में मौत हो गई थी। 131 दिन बाद, 9 जुलाई को उन्हें ईरान के मशहद शहर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़ी 10 तस्वीरें…

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पोती के ताबूत। खामेनेई के ताबूत पर काली पगड़ी रखी गई थी। यह पगड़ी उन शिया धर्मगुरुओं की पहचान मानी जाती है, जो खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज बताते हैं।

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई और उनकी पोती के ताबूत। खामेनेई के ताबूत पर काली पगड़ी रखी गई थी। यह पगड़ी उन शिया धर्मगुरुओं की पहचान मानी जाती है, जो खुद को पैगंबर मोहम्मद का वंशज बताते हैं।

खामेनेई की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की तस्वीर तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूतों के पास रखी गई।

खामेनेई की पोती जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी की तस्वीर तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के ताबूतों के पास रखी गई।

श्रद्धांजलि समारोह में (बाएं से) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ भावुक नजर आए।

श्रद्धांजलि समारोह में (बाएं से) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान, ईरान के चीफ जस्टिस गुलाम-हुसैन मोहसेनी-एजेई और संसद के स्पीकर बाघेर गालिबाफ भावुक नजर आए।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान आज पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे भावुक नजर आए।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान आज पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे भावुक नजर आए।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूतों के पास खड़े लोग रोने लगे।

श्रद्धांजलि समारोह के दौरान खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूतों के पास खड़े लोग रोने लगे।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल अहमद वाहिदी तेहरान में खामेनेई के ताबूत के पास बैठे हैं।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के जनरल अहमद वाहिदी तेहरान में खामेनेई के ताबूत के पास बैठे हैं।

खामेनेई का ताबूत गुरुवार देर रात पहली बार लोगों के सामने लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक रोते नजर आए। कई लोग सिर पीटते नजर आए।

खामेनेई का ताबूत गुरुवार देर रात पहली बार लोगों के सामने लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक रोते नजर आए। कई लोग सिर पीटते नजर आए।

खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूतों के सामने एक महिला भावुक हो गई।

खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूतों के सामने एक महिला भावुक हो गई।

देश-विदेश से आए धर्मगुरुओं ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

देश-विदेश से आए धर्मगुरुओं ने ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

इंडियन डेलिगेशन ने शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

इंडियन डेलिगेशन ने शुक्रवार को ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. अमेरिका-ईरान में अगली वार्ता खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद: दोहा में हुई बातचीत के बाद कतर ने बताया कि दोनों पक्ष पूर्व सुप्रीम लीडर के अंतिम संस्कार के बाद जल्द अगले दौर की वार्ता करेंगे।

2. UN पहुंचा ईरान-इजराइल विवाद: ईरान ने इजराइल पर सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को धमकी देने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई।

3. ईरान हाई अलर्ट पर, 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का दावा: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले सेना की तैनाती बढ़ी। कार्यक्रम में 30 देशों के प्रतिनिधि और करीब 2 करोड़ लोग शामिल होंगे।

4. होर्मुज पर ईरान की अमेरिका को चेतावनी: ईरान ने कहा है कि होर्मुज हमारा इलाका है, अमेरिकी दखल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सभी जहाजों को तय समुद्री मार्ग अपनाने को कहा।

5. ईरान ने IAEA को परमाणु ठिकानों की जांच से रोका: ईरान ने कहा है कि फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु साइट्स पर IAEA के निरीक्षकों को एंट्री नहीं मिलेगी।

ईरान पीस डील से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

10:20 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ईरान पहुंचे, खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री खामेनेई के फ्यूनरल में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने श्रद्धांजलि का एक वीडियो X पर शेयर करते हुए लिखा- “रूस के नेतृत्व और वहां के लोगों की ओर से मैं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के शहीद होने पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। हम ईरानी लोगों के साथ मिलकर इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं।”

05:01 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार में सऊदी डिप्टी विदेश मंत्री पहुंचे

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में सऊदी अरब के डिप्टी विदेश मंत्री भी अचानक तेहरान पहुंच गए। इससे पहले जारी विदेशी प्रतिनिधिमंडलों की सूची में सऊदी अरब का नाम शामिल नहीं था।

हालांकि ओमान और कतर के प्रतिनिधिमंडलों के शामिल होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी थी, लेकिन सऊदी अरब के उप विदेश मंत्री का पहुंचना अचानक माना जा रहा है।

03:44 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की अंतिम विदाई: भोजन से सुरक्षा तक मेगा इंतजाम

  • 5 करोड़ रोटियां तैयार की जाएंगी ताकि अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था हो सके। इसके लिए तेहरान में 16 मोबाइल बेकरी भी लगाई गई हैं।
  • जुलाई की गर्मी को देखते हुए 6,000 से ज्यादा वाटर स्प्रिंकलर लगाए गए हैं, ताकि भीड़ को गर्मी से राहत मिल सके।
  • अंतिम संस्कार के दौरान तेहरान के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डे बंद रहेंगे। जिन शहरों से अंतिम यात्रा गुजरेगी, वहां सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
  • तेहरान में अब तक का सबसे बड़ा ट्रैफिक प्रबंधन अभियान चलाया जाएगा। अंतिम यात्रा वाले मार्गों पर निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और लोगों के लिए 700 से ज्यादा पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं।
  • राहत और चिकित्सा सेवाओं के लिए 2,500 एम्बुलेंस, 21 हेलीकॉप्टर, 100 ड्रोन और हजारों बचावकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 24 से ज्यादा अस्पताल, 5 लाख लीटर आईवी फ्लूइड और 20 हजार कक्षाएं भी तैयार रखी गई हैं।
  • सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे तेहरान, मशहद और कुम आने वाले श्रद्धालुओं को अपने घरों में ठहराएं। इसके अलावा मस्जिदों, खेल परिसरों, पार्कों और सांस्कृतिक केंद्रों में भी ठहरने की व्यवस्था की गई है।
  • रिपोर्ट के अनुसार, 1989 में अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी और 2020 में कासिम सुलेमानी के अंतिम संस्कार के दौरान भगदड़ मच गई थी। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बेहद बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

03:32 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

28 फरवरी को खामेनेई परिवार के कौन-कौन सदस्य मारे गए?

बुशरा खामेनेई(बेटी): आयतुल्लाह अली खामेनेई की बेटी थीं, जो हमले के वक्त मौजूद थीं।

मिसबाह बाघेरी कनी (दामाद): खामेनेई के दामाद थे।

जहरा मोहम्मदी गोलपायगानी (पोती/नातिन): वह बुशरा खामेनेई की छोटी बेटी थीं।

जहरा हद्दाद-आदेल (बहू): खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई की पत्नी थीं।

03:20 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अंतिम संस्कार के लिए ईरान में खास इंतजाम

खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला के बाहर सिक्योरिटी फोर्स तैनात है।

खामेनेई के श्रद्धांजलि समारोह के दौरान इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला के बाहर सिक्योरिटी फोर्स तैनात है।

सरकार ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के लिए होटल किराए में 50% तक की छूट दी है। स्कूलों, मस्जिदों और खेल परिसरों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। बस और रेल सेवाओं का रूट भी बदला गया है ताकि लोग आसानी से समारोह में पहुंच सकें।

लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए तेहरान की मेट्रो सर्विस और सभी सरकारी बसों को पूरी तरह फ्री कर दिया गया था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी बढ़ाकर हर 2 मिनट कर दी गई थी, ताकि स्टेशनों पर भगदड़ न मचे।

हवाई क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए ईरान ने अपने सबसे आधुनिक S-300 और बावर-373 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। पूरे तेहरान में ड्रोन और निजी विमानों पर पूरी तरह पाबंदी गै। इसके साथ ही, विदेशी डेलिगेट्स और वीआईपी (VIP) नेताओं की सुरक्षा के लिए विशेष अंडरग्राउंड कमांड सेंटर बनाए गए थे।

ईरान के दूसरे प्रांतों जैसे मशहद, इस्फहान, शिराज से लोगों को लाने के लिए रेलवे ने कई स्पेशल अंतिम संस्कार ट्रेनें चलाईं।

03:07 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई का अंतिम संस्कार 7 दिन चलेगा

02:54 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अंतिम संस्कार में बड़े देशों के टॉप लीडर्स नहीं पहुंचे

तेहरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार में दुनिया की बड़ी देशों के टॉप लीडर्स नहीं पहुंचे।

ईरान की तरफ से न्योता भेजे जाने के बावजूद रूस, चीन, भारत और तुर्किये ने अपने टॉप लीडर्स के बजाए निचले स्तर के प्रतिनिधियों को समारोह में भेजा।

02:38 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर तेहरान में कड़ी सुरक्षा

पुलिस की स्पेशल फोर्स के जवान मोटरसाइकिलों पर गश्त करते नजर आए।

पुलिस की स्पेशल फोर्स के जवान मोटरसाइकिलों पर गश्त करते नजर आए।

खामेनेई के अंतिम संस्कार को लेकर तेहरान की सड़कों पर सेना और पुलिस की भारी तैनाती की गई है।

तेहरान की सभी मुख्य सड़कों, चौराहों और सरकारी इमारतों के बाहर सेना और पुलिस बल तैनात है। मेन रोड्स पर मिलिट्री गाड़ियां पहरा दे रही हैं।

अंतिम संस्कार के रूट वाले शहरों (तेहरान, कोम और मशहद) के ऊपर हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ब्लैक शर्ट पहने अर्धसैनिक बल बसीज फोर्स के मेंबर मोटरसाइकिलों पर पूरे तेहरान शहर में लगातार गश्त कर रहे हैं।

बसीज फोर्स ईरान के सर्वोच्च नेता की वो वफादार जमीनी सेना है, जो जरूरत पड़ने पर हथियार उठाकर सड़कों पर कानून-व्यवस्था संभालती है।

02:22 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि पहुंचे

चीन की संसद के उपाध्यक्ष हे वेई ने ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालीबाफ से मुलाकात की।

चीन की संसद के उपाध्यक्ष हे वेई ने ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालीबाफ से मुलाकात की।

ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।

इन प्रमुख देशों के नेता पहुंचे

पाकिस्तान: शहबाज शरीफ- प्रधानमंत्री और आसिम मुनीर- आर्मी चीफ

ताजिकिस्तान: इमोमाली रहमान- राष्ट्रपति

आर्मेनिया: निकोल पाशिनयान-प्रधानमंत्री

जॉर्जिया: मिखाइल कावेलाशविली- राष्ट्रपति

इराक: नजर अमीदी- राष्ट्रपति

तुर्कमेनिस्तान: गुरबांगुली बर्दीमुहामेदोव- पूर्व राष्ट्रपति

तुर्किये: जेवदेत यिलमाज- उपराष्ट्रपति

रूस: दिमित्री मेदवेदेव- पूर्व राष्ट्रपति

चीन: हे वेई- चीन की संसद (नेशनल पीपुल्स कांग्रेस) की स्थायी समिति के उपाध्यक्ष

02:09 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ईरान के कौन-कौन से बड़े नेता पहुंचे?

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में देश के कई टॉप नेता शामिल हुए।

मोहम्मद बाघेर गालिबाफ: ईरान की संसद के अध्यक्ष हैं। उन्होंने पिछले महीने अमेरिका के साथ अंतरिम समझौते तक पहुंचने वाली वार्ता में अहम भूमिका निभाई थी।

राष्ट्रपति मसूद पजशकियान: युद्ध और राजनीतिक संकट के कठिन दौर में भी वे सत्ता में बने रहे। दबाव और विरोध के बावजूद आम लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

विदेश मंत्री अब्बास अराघची: ईरान के सबसे मुखर नेताओं में से एक हैं। वे अमेरिका के साथ बातचीत करने वाली ईरानी टीम के प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे हैं।

01:56 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की मौजूदगी

भारत सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा के नेतृत्व में तेहरान पहुंचा

भारत सरकार का आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा के नेतृत्व में तेहरान पहुंचा

सरकारी प्रतिनिधिमंडल: भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आधिकारिक रूप से इस समारोह में शामिल हो रहे हैं।

राजनीतिक नेता: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा तेहरान पहुंच चुके हैं और उन्होंने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी है।

धार्मिक नेता: जम्मू-कश्मीर अंजुमन-ए-शरिया शियान के अध्यक्ष आगा सैयद हसन मोसवी अल सफवी सहित भारत के विभिन्न धर्मों (हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई) के प्रमुख धार्मिक प्रतिनिधि भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।

01:41 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

तालिबान सरकार में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने तेहरान पहुंचकर ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई के ताबूत पर श्रद्धांजलि दी।

उनसे कुछ घंटे पहले तालिबान विरोधी नेता अहमद मसूद ने भी खामेनेई को श्रद्धांजलि दी थी। अहमद मसूद के पिता को 1990 के दशक में ईरान का समर्थन मिला था।

ईरान दुनिया की सबसे बड़ी शरणार्थी आबादी वाले देशों में शामिल है। यहां करीब 37 लाख शरणार्थी रहते हैं, जिनमें ज्यादातर अफगानिस्तान के हैं।

01:28 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की अंतिम यात्रा इन 5 शहरों से गुजरेगी, हर पड़ाव का खास महत्व

1. तेहरान: सत्ता का केंद्र अंतिम दर्शन की शुरुआत तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला से होगी। यहां बड़े धार्मिक कार्यक्रम, सरकारी समारोह और शुक्रवार की नमाज होती है। तेहरान में सत्ता के सारे बड़े केंद्र, जैसे- राष्ट्रपति भवन, संसद, न्यायपालिका और सेना के मुख्यालय हैं।

2. कोम: शिया धर्म की पढ़ाई का सबसे बड़ा केंद्र कोम ईरान का सबसे बड़ा धार्मिक शिक्षा केंद्र है। यहां शिया धर्म के बड़े-बड़े मदरसे हैं, जहां से कई बड़े धर्मगुरु निकले हैं। यहां मौजूद फातिमा मासूमा की दरगाह भी शिया मुसलमानों के सबसे पवित्र स्थलों में गिनी जाती है। खामेनेई की यात्रा यहां से गुजरना उनके धार्मिक नेतृत्व का सम्मान माना जा रहा है।

3. करबला: शहादत का प्रतीक इराक का करबला शहर शिया मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। यहां इमाम हुसैन की दरगाह है। इमाम हुसैन की शहादत शिया इतिहास की सबसे बड़ी घटना मानी जाती है। इसलिए करबला में होने वाला कार्यक्रम खामेनेई के बलिदान, संघर्ष और धैर्य का संदेश देगा।

4. नजफ: शिया धर्म का बड़ा केंद्र

इराक का नजफ शहर इमाम अली की दरगाह के लिए फेमस है। यह दुनिया में शिया धर्म की पढ़ाई और धर्मगुरुओं का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। यहां अंतिम श्रद्धांजलि देने का मकसद यह दिखाना है कि खामेनेई का प्रभाव सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं था, बल्कि पूरी शिया दुनिया में था।

5. मशहद: अंतिम संस्कार यहीं होगा अंतिम पड़ाव ईरान का सबसे पवित्र शहर मशहद होगा। यहां इमाम रजा की दरगाह है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। खामेनेई का जन्म भी मशहद में हुआ था और उनका बचपन यहीं बीता। इसलिए उन्हें इसी शहर में दफनाया जाएगा।

12:32 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के साथ 14 महीने की पोती का ताबूत

ईरान में अली खामेनेई के साथ जिन लोगों को श्रद्धांजलि दी जा रही है, उनमें उनके एक दामाद, उनकी सबसे बड़ी बेटी, 14 महीने की पोती और ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई की पत्नी शामिल थीं।

14 महीने की बच्ची जहरा मोहम्मदी गोलपायेगानी का छोटा सा ताबूत अली खामेनेई के ताबूत के बगल में रखा हुआ है। ताबूत के बगल में ही बच्ची की तस्वीर रखी हुई है।

12:15 PM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई को शहबाज-मुनीर की श्रद्धांजलि

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अली खामेनेई के ताबूत पर श्रद्धांजलि दी।

11:55 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की अंतिम विदाई से पहले ईरान ने दी चेतावनी

खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में बसीज फोर्स के मेंबर मौजूद रहे।

खामेनेई को श्रद्धांजलि देने के लिए तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला में बसीज फोर्स के मेंबर मौजूद रहे।

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में देश को निशाना बनाने की किसी भी कोशिश का पहले से कहीं ज्यादा कड़ा जवाब दिया जाएगा। यह चेतावनी पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले जारी की गई है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने दावा किया था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई मौत के निशाने पर हैं।

खामेनेई के अंतिम संस्कार में लाखों लोगों और कई विदेशी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में ईरान को आशंका है कि समारोह के दौरान हमला हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो बड़ी संख्या में लोगों की जान जा सकती है। साथ ही सार्वजनिक रूप से मौजूद वरिष्ठ ईरानी नेताओं पर भी हमले का खतरा बना हुआ है।

रॉयटर्स की वीडियो फुटेज में शुक्रवार को तेहरान की सड़कों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती दिखाई दी। ईरान ने सोमवार को तेहरान के ऊपर हवाई क्षेत्र पूरी तरह बंद रखने का भी ऐलान किया है।

11:36 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी आर्मी चीफ बोले- खामेनेई की मौत का बदला लेंगे

ईरान में खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान आर्मी चीफ मेजर जनरल अमीर हातमी ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा कि पूर्व सुप्रीम लीडर की मौत का बदला लिया जाएगा।

अल जजीरा के मुताबिक, हातमी ने कहा, “हम पहले से ज्यादा मजबूत इरादे के साथ ईरानी जनता के दुश्मनों, यानी अमेरिका और इजराइल से कहते हैं कि हम शहीद नेता खामेनेई के खून का बदला जरूर लेंगे।

10:53 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई का पार्थिव शरीर कैसे रखा गया?

तेहरान में शुक्रवार को पूर्व सुप्रील लीडर अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूत अंतिम दर्शन के लिए रखे गए। अंतिम संस्कार से पहले इमाम खुमैनी मुसल्ला ग्रैंड मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

तेहरान में शुक्रवार को पूर्व सुप्रील लीडर अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के ताबूत अंतिम दर्शन के लिए रखे गए। अंतिम संस्कार से पहले इमाम खुमैनी मुसल्ला ग्रैंड मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

खामेनेई के पार्थिव शरीर को फोरेंसिक मॉर्चरी के रेफ्रिजरेटेड कोल्ड स्टोरेज में रखा गया। इस्लाम में रासायनिक तरीके से शव संरक्षित करने की अनुमति नहीं है। इसलिए अधिकारियों ने केवल कम तापमान के जरिए पार्थिव शरीर को सुरक्षित रखा।

शिया इस्लामी परंपरा में युद्ध जैसी असाधारण परिस्थितियों में दफन में देरी और ठंडे तापमान में पार्थिव शरीर सुरक्षित रखने की अनुमति दी जा सकती है। इसी आधार पर धार्मिक मंजूरी ली गई। उनके साथ उसी हमले में मारे गए परिवार के अन्य सदस्यों के पार्थिव शरीर भी वहीं सुरक्षित रखे गए थे।

10:32 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान के सेना प्रमुख ईरान पहुंचे

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान की राजधानी तेहरान पहुंच गए हैं। वह ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

तेहरान पहुंचने पर ईरान के रक्षा मंत्री माजिद इब्न रजा और गृह मंत्री इस्कंदर मोमेनी ने उनका स्वागत किया। इसके अलावा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

09:47 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

तेहरान में भारतीय धर्मगुरुओं ने खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय धर्मगुरुओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

09:24 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- समझौता टूटा तो फिर जवाबी कार्रवाई होगी

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजराइल युद्ध खत्म करने से जुड़े अंतरिम समझौते का पालन नहीं करते, तो ईरान फिर से जवाबी कार्रवाई करेगा।

ईरान की ISNA न्यूज एजेंसी के मुताबिक, गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका सैन्य ताकत के दम पर ईरान का मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने दावा किया कि युद्ध में अमेरिका और इजराइल अपने किसी भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सके।

05:35 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान के 1 लाख बच्चों की पढ़ाई पर संकट

संयुक्त राष्ट्र की बाल एजेंसी यूनिसेफ ने चेतावनी दी है कि लेबनान में 1 लाख से ज्यादा बच्चे इस साल स्कूल नहीं जा पाएंगे, अगर हालिया संघर्ष में क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों की जल्द मरम्मत नहीं की गई।

जून में लेबनान के शिक्षा मंत्रालय और यूनिसेफ की संयुक्त समीक्षा में पाया गया कि इजराइल-हिजबुल्लाह संघर्ष के दौरान देश के 340 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें 17 स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गए।

04:37 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

6 दिन चलेगा खामेनेई का अंतिम संस्कार

खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 से 9 जुलाई तक चलेगा। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, यह देश के इतिहास के सबसे बड़े राजकीय अंतिम संस्कारों में शामिल होगा।

समारोह में 1.5 से 2 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। अंतिम संस्कार में 30 से ज्यादा देशों के नेता और प्रतिनिधि, जबकि 90 देशों के धार्मिक प्रतिनिधि शामिल होंगे। पाकिस्तान, रूस और चीन समेत कई देशों ने अपने प्रतिनिधिमंडल भेजने की पुष्टि की है।

04:17 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के ताबूत को हत्या वाली जगह ले जाया गया

खामेनेई का ताबूत गुरुवार को उस जगह ले जाया गया, जहां 28 फरवरी को अमेरिका-इजराइल के हवाई हमले में उनकी हत्या हुई थी। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कार्यक्रम बिना किसी पूर्व सूचना के आयोजित किया गया।

इसके बाद 4 और 5 जुलाई को तेहरान में खामेनेई की दो दिन की सार्वजनिक अंतिम विदाई होगी। पहले दिन लोग अंतिम दर्शन करेंगे, जबकि दूसरे दिन नमाज-ए-जनाजा और अंतिम यात्रा निकाली जाएगी।

ईरानी अधिकारियों का अनुमान है कि अंतिम विदाई में 1.2 करोड़ से 2 करोड़ लोग शामिल हो सकते हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कई मार्गों पर अंतिम यात्रा निकालने और मेट्रो-बस सेवाएं पूरी क्षमता से चलाने की तैयारी की है।

03:32 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने PAK गृहमंत्री ईरान पहुंचे

पाकिस्तान के गृह मंत्री सैयद मोहसिन नकवी शुक्रवार को पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने ईरान पहुंचे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने बताया कि खामेनेई के अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

पाकिस्तान में शिया मुसलमानों की आबादी करीब 20% मानी जाती है। इनमें से कई लोग अली खामेनेई को अपना आध्यात्मिक नेता मानते थे। उनकी हत्या के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिनमें 23 लोगों की मौत हुई थी।

02:47 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- अमेरिका ने ईरान को इजराइली साजिश की चेतावनी दी

अमेरिका-ईरान के बीच अप्रैल में शुरू हुई बातचीत के दौरान अमेरिका को डर था कि इजराइल, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ को निशाना बना सकता है। इसी वजह से अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट के कुछ सहयोगी देशों के जरिए तेहरान को सतर्क रहने का संदेश भिजवाया।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका को डर था कि अगर दोनों वार्ताकारों की हत्या हुई तो युद्धविराम और शांति प्रक्रिया टूट जाएगी। उस समय ट्रम्प प्रशासन होर्मुज स्ट्रेट खोलने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर समझौते की कोशिश कर रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में होने वाली एक बैठक से पहले भी ईरान को हमले का खतरा था। इसी कारण पाकिस्तान ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल के विमान को फाइटर जेट की सुरक्षा में इस्लामाबाद तक पहुंचाया। लौटते समय भी सुरक्षा अलर्ट मिलने पर विमान की मशहद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और डेलिगेशन सड़क के जरिए तेहरान पहुंचा।

01:59 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के ताबूत पर लाल झंडा रखा गया 

खामेनेई के विदाई समारोह के दौरान उनके ताबूत पर मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह का लाल झंडा रखा गया। यह झंडा शिया परंपरा में शहादत, बलिदान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक माना जाता है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह प्रतीक इमाम हुसैन की करबला में हुई शहादत से जुड़ा है। ईरानी नेतृत्व खामेनेई की मौत को भी उसी तरह की शहादत के रूप में पेश कर रहा है। खामेनेई का अंतिम संस्कार 9 जुलाई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह परिसर में किया जाएगा।

01:35 AM3 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जंग के बाद पहली बार दिखे IRGC के कार्यवाहक कमांडर

जंग शुरू होने के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कार्यवाहक कमांडर अहमद वहीदी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए। वे गुरुवार शाम तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

खामेनेई का ताबूत दक्षिणी तेहरान स्थित इमाम खोमैनी हुसैनिया के पास समारोह स्थल पर लाया गया, जहां अहमद वहीदी समेत कई वरिष्ठ ईरानी अधिकारियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

अहमद वहीदी ने गुरुवार शाम तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

अहमद वहीदी ने गुरुवार शाम तेहरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *