![]()
पठानकोट में त्योहारों का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। इसे देखते हुए सेहत विभाग ने मिठाई विक्रेताओं और आम लोगों को मिलावट के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई और मिठाइयों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। सेहत विभाग के डॉक्टर जंबाल ने बताया कि त्योहारों के दौरान मिठाइयों में इस्तेमाल होने वाले रंगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि मिठाइयों में अनावश्यक या प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। विभाग की टीमें नियमित रूप से मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर रही हैं। मिठाइयों में गुणवत्ता और संभावित मिलावट हो रही जांच जांच के दौरान दुकानों में साफ-सफाई, मिठाइयों की गुणवत्ता और संभावित मिलावट की जांच की जा रही है। डॉक्टर जंबाल ने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान पर गंदगी या मिठाइयों में मिलावट पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे ग्राहकों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां ही उपलब्ध करवाएं। लोगों से भी मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और साफ-सफाई का ध्यान रखने को कहा गया है। विभाग ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मिठाइयों में मिलावट या खराब गुणवत्ता का संदेह हो तो इसकी सूचना सेहत विभाग को दी जा सकती है। त्योहारों को देखते हुए बाजारों में निगरानी बढ़ाई जा रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाए जा सकें।
Source link
पठानकोट में त्योहारी सीजन पर मिठाइयों की बढ़ी मांग:सेहत विभाग सतर्क, मिलावट या प्रतिबंधित रंग मिलने पर दुकानदारों पर होगी कार्रवाई
