Headlines

700 मॉडल स्कूलों के 3 लाख विद्यार्थियों को बिहार विद्या साथी का लाभ मिलेगा




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में इंटरैक्टिव लर्निंग प्लेटफॉर्म बिहार विद्या साथी का शुभारंभ किया। अररिया में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय स्थित एनआईसी सभाकक्ष में हुआ। इस दौरान डीएम विनोद दूहन, डीईओ साहेब आलम, डीपीओ संदीप रंजन, प्रवीण कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बिहार विद्या साथी के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा, ऑनलाइन शिक्षक और वन-टू-वन लाइव ट्यूटर सपोर्ट मिलेगा। विद्यार्थी अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ाई कर सकेंगे और शैक्षणिक समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त करेंगे। प्लेटफॉर्म पर डिजिटल अध्ययन सामग्री, कॉन्सेप्ट लर्निंग के लिए आधुनिक टूल्स तथा बिहार बोर्ड के साथ जेईई और नीट की तैयारी की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इस पहल से 700 मॉडल विद्यालयों के करीब तीन लाख विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वन-टू-वन ट्यूटर सपोर्ट के लिए करीब 75 हजार शिक्षक जुड़े रहेंगे। कार्यक्रम के बाद डीएम विनोद दूहन ने अधिकारियों को पात्र विद्यार्थियों तक सुविधा पहुंचाने और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *