![]()
बीजापुर| गैस गोदाम के पीछे स्थित क्षेत्र से एक बालिका लापता हो गई थी। देर रात बालिका के गुम होने की सूचना थाना कोतवाली में मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर थाना कोतवाली से चार अलग-अलग पुलिस टीमें बनाई गईं। मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद टीमें लगातार बालिका की तलाश करती रहीं। इस बीच पुलिस को बालिका के एक स्थान पर होने की सूचना मिली और टीम ने बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
Source link
गैस गोदाम के पीछे से गुम बालिका मिली
