![]()
रक्षाबंधन से पहले बरेली में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कस दिया है। चार टीमों ने मिठाई की दुकानों और खाद्य पदार्थों के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। नदोसी में गंदगी के बीच तैयार हो रही 140 किलो दूध की लौज और 350 किलो बर्फी नष्ट कराई गई। वहीं, बदायूं से बरेली आ रही वैन से 275 किलो खराब पनीर पकड़ा गया। पूरे पनीर को नष्ट कराया गया। इसकी कीमत करीब 65,760 रुपए थी। त्योहारों से पहले बढ़ाई गई जांच
बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए खाद्य विभाग ने जांच अभियान तेज किया है। त्योहारों में मिठाई, खोया और पनीर की मांग बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चार टीमों ने अलग-अलग इलाकों में जांच की। नदोसी में गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई
ग्राम नदोसी मेन रोड स्थित वीरपाल अंकुर स्वीट्स पर टीम पहुंची। यहां सूजी, स्किम्ड मिल्क पाउडर समेत अन्य सामग्री से दूध की लौज, बर्फी, सोहनपापड़ी और रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे।
टीम को यहां साफ-सफाई की स्थिति खराब मिली। मिठाई अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और रखी जा रही थी। टीम ने दूध की लौज, सोहनपापड़ी, रसगुल्ले और बर्फी के सैंपल लिए। 490 किलो मिठाई मौके पर नष्ट
खाद्य विभाग ने 140 किलो दूध की लौज नष्ट कराई। इसकी कीमत करीब 21 हजार रुपए थी। इसके अलावा 350 किलो बर्फी भी नष्ट कराई गई। इसकी कीमत करीब 49 हजार रुपए बताई गई है।
अधिकारियों के अनुसार जनस्वास्थ्य को देखते हुए अस्वच्छ परिस्थितियों में रखी मिठाई को नष्ट कराया गया। कई दुकानों से मिठाई के सैंपल
अभियान के दौरान सूफीटोला स्थित चुन्ने एंड संस स्वीट्स से पेठा और बर्फी के सैंपल लिए गए। मुरारपुरा स्थित दिनेश कुमार पेठा से भी पेठा और बर्फी के नमूने लिए गए।
पीरबहोड़़ा स्थित माई च्वाइस स्वीट्स से खोया और लड्डू के सैंपल लिए गए। छोटे लाल लस्सी भंडार से बर्फी का नमूना लिया गया।
इन सैंपलों को जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वैन में मिला 275 किलो खराब पनीर
23 अगस्त की मध्यरात्रि में पुलिस टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बदायूं से बरेली आ रही एक वैन को रोका। जांच के दौरान उसमें करीब 275 किलो पनीर मिला।
पनीर बेहद खराब हालत में था। उसमें दुर्गंध आ रही थी। इसे अस्वच्छ तरीके से रखा गया था। टीम ने पनीर का सैंपल लिया। इसके बाद 275 किलो पनीर जब्त कर नष्ट कराया गया। इसकी अनुमानित कीमत 65,760 रुपए थी। त्योहारों तक जारी रहेगा अभियान
सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय राहुल सिंह के निर्देशन में कार्रवाई की गई। खाद्य विभाग के अनुसार बारावफात, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
टीमें मिठाई, खोया, पनीर और दूसरे खाद्य पदार्थों की जांच करेंगी। मिलावट या साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बरेली में रक्षाबंधन से पहले मिलावटी मिठाई-पनीर पर कार्रवाई:1.45 लाख का माल नष्ट, 275 किलो खराब पनीर पकड़ा; मिठाई के सैंपल लिए
