![]()
राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है, लेकिन श्रीगंगानगर अभी भी इससे पूरी तरह अछूता है। जिले में तेज गर्मी और उमस का दौर जारी है। प्रदेश भर में श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब बना हुआ है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार जिलेभर में 28 अगस्त तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस साल मानसून की बारिश बेहद कम हुई है, जिससे फसल उत्पादन में भारी गिरावट आने वाली है। नरमा, कपास और ग्वार की फसलें नष्ट होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। किसानों के चेहरे पर मायूसी किसानों के लिए सिंचाई का यह अंतिम दौर है। अगर एक सप्ताह के अंदर बारिश नहीं हुई तो हरे-भरे खेत बंजर नजर आने लगेंगे। इस स्थिति को लेकर किसानों में गहरी मायूसी है। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री रहा। रविवार को यहां न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया था।
Source link
श्रीगंगानगर में 28 तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं:प्रदेश में सबसे गर्म जिला, तापमान 40 डिग्री के करीब
