Headlines

रोहतक में देर रात को मकान में लगी आग:बच्चों के साथ सो रहा था परिवार, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू




रोहतक की तेज कॉलोनी में आधी रात के बाद करीब 2 बजे एक मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम व ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तेज कॉलोनी में मकान के अंदर परिवार अपने बच्चों के साथ सो रहे थे। उनके साथ बुजुर्ग महिला भी थी। रात को करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसके कारण घर में रखा सामान जलने लगा और पूरे घर में धूंआ भर गय। घर में सो रहे लोगों को जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो आग का पता लगा। बच्चों सहित परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान
पड़ोसियों ने बताया कि रात को कॉलोनी में मकान के अंदर से धूंआ निकल रहा था, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। वहीं, धूंए के कारण घर के अंदर मौजूद 4 बच्चे व बुजुर्ग महिला सहित तीन लोग बाहर निकले। बच्चों को बाहर निकालने के दौरान व्यक्ति कुछ जगह से झुलस भी गया, लेकिन सभी हालत ठीक है और उन्हें पीजीआई में देर रात को भर्ती किया गया। शॉर्ट सर्किट बताया आग लगने का कारण
पड़ोसियों ने बताया कि रात को आग अचानक लगी थी। आशंका है कि कमरे के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण आसपास रखे सामान में आग लगी और आग पूरे घर में फैल गई। घर के अंदर एक स्कूटी व बाइक भी खड़ी थी, जो जलकर राख हो गई। वहीं, घर की सारा सामान भी जल गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
फायर ऑफिसर उत्कर्ष कुमार ने बताया कि रात करीब 2 बजे फायर ब्रिगेड को सूचना मिली थी कि तेज कॉलोनी के अंदर एक मकान में आग लगी है। सूचना के बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण सामान जल गया, लेकिन परिवार के लोग सुरक्षित है। पुलिस मामले में कर रही जांच
ओल्ड सब्जी मंडी थाना इंचार्ज सुशील ने बताया कि रात को तेज कॉलोनी में एक मकान के अंदर आग लगने की सूचना मिली। उस समय परिवार के लोग घर के अंदर ही थे, जो सुरक्षित बाहर निकल गए। उन्हें हल्की चोट लगी है, जिन्हें एम्बूलेंस के माध्यम से पीजीआई में ईलाज के लिए भेजा गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *