Headlines

ASI दुर्गाराम के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार:SP और अधिकारियों ने किए पुष्प अर्पित; परिवार में एक साल में तीसरी डेथ




जोधपुर में ASI की हार्ट अटैक से मौत के बाद शनिवार को उनका पार्थिव देह बाड़मेर पहुंचा। यहां पुलिस लाइन में एसपी चूनाराम जाट समेत पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद पुलिस सम्मान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर, इस घटना से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। ASI के निधन से पहले उनके घर में ये तीसरी मौत है। इससे पहले उनके पिता और भाई की भी मौत हो चुकी है।

एक साल में परिवार में तीसरी मौत जानकारी के अनुसार, एएसआई दुर्गाराम के पिता भलाराम का स्वर्गवास एक साल पहले हो गया था। पिता गांव के सरपंच थे। इसके तीन-चार माह बाद उनके बड़े भाई फोटाराम का देहांत हो गया। अब दुर्गाराम खुद का निधन हो गया। दुर्गाराम के पांच बच्चे हैं। जिसमें से दो लड़कियों की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक छोटा भाई है जो किसान है।
जोधपुर में हार्ट अटैक से हुई थी मौत ASI दुर्गाराम भील (50) एसआई प्रमोशन के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट के लिए सुबह 7 बजे मंडोर में राजस्थान पुलिस ट्रेनिंग सेंटर (RPTC) पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी। इसके बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट के बाकी चरणों में शामिल होना था। सुबह करीब 8:30 बजे उनके सीने में अचानक दर्द हुआ और तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें पास के चंद्र मंगल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने CPR देने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
बाद में एएसआई दुर्गाराम का जोधपुर में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके बाद उनके पार्थिव देह को बाड़मेर लाया गया। बाड़मेर पुलिस लाइन में उनकी पुष्पाजंलि सभा हुई। जिसमें कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *