हिमाचल के ऊना के पीरनिगाह में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हरियाण के श्रद्धालुओं का ट्रक।
हरियाणा के करनाल जिले के श्रद्धालुओं का 16 टायरा ट्रक हिमाचल के ऊना में खाई में पलट गया। ट्रक में 52 से ज्यादा श्रद्धालु सवार थे, जो करनाल से मां नयना मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
.
हादसा ऊना के पीरनिगाह के पास हुआ। ट्रक पलटते ही चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को किसी तरह बाहर निकाला। इस हादसे में सभी श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत एंबुलेंस से ऊना के रीजनल अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायल श्रद्धालुओं को PGI चंडीगढ़ रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची ऊना पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर हादसे की जानकारी शुरू कर दी है। उधर, हादसे की खबर करनाल पहुंचते ही घायलों के परिवार तुरंत ऊना के लिए रवाना हो गए।
हादसे और घायलों के उपचार के PHOTOS…

ऊना अस्पताल में घायलों के लिए इलाज करते डॉक्टर।

हादसे में बच्चे भी घायल हुए हैं।

ऊना अस्पताल में भर्ती घायल।

ऊना अस्पताल में उपचाराधीन घायल श्रद्धालु।

ऊना अस्पताल में भर्ती महिला।
यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए कैसे हुआ हादसा…
- करनाल के इंद्री के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु: हिमाचल में जो लोग हादसे का शिकार हुए है, वो इंद्री के ही वॉर्ड नंबर 6 और 7 के रहने वाले है। स्थानिय लोगों ने बताया कि भगत पप्पू ही हर बार यह यात्रा लेकर जाता है, यह यात्रा पीरनिगाह यात्रा के नाम से जानी जाती है। पिछले साल अगस्त माह भी यह यात्रा पप्पू ही लेकर गया था। पप्पू ने वॉर्ड नंबर 6 ही अपना धार्मीक स्थल बनाया हुआ है। ये सभी लोग उसी के अनुयायी है।
- पीरनिगाह में भंडारा करने के बाद नयना देवी जा रहे थे : शनिवार रात करीब 10 बजे पप्पू भगत 16 टायरा ट्रक से श्रद्धालुओं को लेकर हिमाचल के लिए निकला था। सबसे पहले ये श्रद्धालु धार्मिक स्थल पीरनिगाह पहुंचे थे, जहां भंडारे का आयोजन किया। मंगलवार को पीरनिगाह में दर्शन करने के बादयह जत्था मां नयना देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। पीरनिगाह से करीब दो किलोमीटर आगे उतराई में पहुंचते ही ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण खो गया। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर खाई से पलट गया।
- हादसे के बाद मची चीख-पुकार, लोगों ने संभाला मोर्चा : ट्रक पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में घायल तीन श्रद्धालुओं को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
ऊना पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हादसे की सूचना करनाल पहुंचते ही श्रद्धालुओं के परिजनों में चिंता फैल गई। परिजन अपने रिश्तेदारों की कुशलक्षेम जानने के लिए अस्पताल और जत्थे से संपर्क कर रहे हैं। हिमाचल की ऊना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा उतराई में चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ बताया जा रहा है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ट्रक चालक और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

इंद्री के वॉर्ड नंबर 6 निवासी रामलाल ने बताया कि ट्रक मे सवार सभी यात्रियों को चोटें आईं हैं।
हादसे में पप्पू भगत भी घायल, बेटा बोला-हालत गंभीर
इंद्री के वॉर्ड नंबर 6 निवासी रामलाल ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि संगत का ट्रक हिमाचल के ऊना में पलट गया है। सूचना के बाद वह पप्पू के घर पहुंचा और उसके पास फोन किया। पप्पू का फोन उसके बेटे ने उठाया। उसने बताया कि पापा की हालत ज्यादा गंभीर है, ऊना के डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया है। हालत बहुत नाजुक बनी है। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे साथी नंदू को फोन किया। उन्होंने बताया कि परिवार के बच्चों सहित सभी महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज ऊना के अस्पताल में ही चल रहा है। ट्रक में सवार सभी यात्रियों को चोटें आईं हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बसोली गांव में बना पीर निगाह मंदिर।
हिंदू–मुस्लिम एकता का प्रतीक पीर निगाह मंदिर
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के बसोली गांव में यह पीर निगाह मंदिर स्थित है। यह स्थल मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों के लोगों के लिए समान श्रद्धा का केंद्र है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। यह पवित्र स्थल लखदाता पीर और पंडित निगाइयां से जुड़ा हुआ है।
मान्यता के अनुसार, पंडित निगाइयां एक कुष्ठ रोग से पीड़ित ब्राह्मण थे। उन्होंने पीर बाबा की सच्चे मन से आराधना की। लखदाता पीर के आदेश पर उन्होंने एक तालाब में स्नान किया, जिससे वे चमत्कारिक रूप से रोगमुक्त हो गए।
इसी चमत्कार के बाद पंडित निगाइयां ने यहीं निवास कर सेवा करनी शुरू की और धीरे-धीरे यह स्थान एक विशाल धार्मिक तीर्थ के रूप में विकसित हो गया। पीर निगाहे में हिंदू श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं मुस्लिम समुदाय दरगाह पर चादर, फूल और अगरबत्ती चढ़ाकर दुआ मांगता है।
हादसे में घायल हुए लोगों की लिस्ट…



———————–
ये खबर भी पढ़ें…
कुरुक्षेत्र सड़क हादसे में कश्मीरी ड्राइवर की मौत:साथी घायल, ट्रक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर; सरियों के नीचे दब गए थे

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर मारकंडा कॉलोनी के पास हुए एक्सीडेंट में कश्मीर के ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक में लोहे के सरिए लदे हुए थे। टक्कर के बाद ट्रक सड़क से नीचे खड्डे में जा गिरा और ड्राइवर व क्लीनर सरिए के नीचे दब गए। (पूरी खबर पढ़ें)
