![]()
मानसा पुलिस ने ‘ऑपरेशन संपर्क चरण-II’ के तहत पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास व सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यार्थी मिलनी का आयोजन किया। श्री नारायण सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल मानसा में हुई इस बैठक में करीब 450 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के निर्देश पर बठिंडा रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान एसपी (स्थानीय) हरजिंदर सिंह गिल, डीएसपी (सदर) कमलजीत सिंह, डीएसपी पीबीआई (होमिसाइड एंड फॉरेंसिक) राजेश कुमार और स्कूल प्रिंसिपल समेत स्टाफ मौजूद रहा।डीआईजी हरजीत सिंह ने विद्यार्थियों से अपनी समस्याएं, परेशानियां और सुझाव पुलिस प्रशासन के साथ साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल से कई सामाजिक समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। पुलिस ने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया बैठक में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से नशा तस्करी से जुड़े लोगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। इसके अलावा सोशल मीडिया और ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए गए। विद्यार्थियों को साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई।
Source link
मानसा में 450 विद्यार्थियों से पुलिस की सीधी बातचीत:नशे और साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी; 1930 पर शिकायत करने की अपील की
