Headlines

हड़ताल के बीच पटवारी रिश्वत लेता अरेस्ट:पानीपत में ACB ने ट्रैप लगाकर सहयोगी भी पकड़ा; 6 दिन से तहसील का कामकाज चल रहा ठप




हरियाणा के पानीपत में छह दिन से पटवारी और कानूनगो अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इसी बीच रिश्वत ले रहे एक पटवारी और उसके सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ACB ने दोनों को HSVP कार्यालय के नजदीक से अरेस्ट किया। पकड़े गए आरोपी पटवारी की पहचान सुभाष निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में हुई है, जबकि उसका सहयोगी उस्मान गांव अधमी का रहने वाला है। एसीबी के मुताबिक, दोनों हड़ताल की वजह से काम ठप होने के बावजूद तसहील में काम कराने की एवज में रुपए मांग रहे थे। मगर, शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एसीबी को दे दी, जिसके बाद ट्रैप बिछाकर दोनों को अरेस्ट कर लिया गया। एसीबी टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *