![]()
हरियाणा सरकार के निर्देश पर मार्केट कमेटी अधिकारियों ने मंगलवार को पानीपत जिले के खंड इसराना के गांव चमराडा में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य आगामी धान की फसल खरीद को लेकर किसानों को जागरूक करना था। शिविर की अध्यक्षता मार्केट कमेटी के सचिव पवन नागपाल ने की, जबकि संचालन मंडी सुपरवाइजर अशोक कुमार ने किया। सचिव पवन नागपाल ने किसानों को बताया कि आगामी धान खरीद सीजन में किसी भी असुविधा से बचने के लिए सभी किसान अपनी धान और अन्य फसलों का ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं। पंजीकरण से बिक्री में परेशानी नहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकरण से फसल के टोकन और बिक्री में कोई परेशानी नहीं होगी। इस दौरान आढ़तियों और किसानों को ‘ई-खरीद ई-नाम 2.0’ ऑनलाइन पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। नागपाल ने किसानों से यह भी आग्रह किया कि वे अपनी फसल को नमी रहित और साफ करके मंडी में लाएं। गेट पास कटवाने में कोई दिक्कत नहीं इससे फसल की बिक्री के बाद ‘जे-फॉर्म’ प्राप्त करने में आसानी होगी और किसानों व आढ़तियों को गेट पास कटवाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। इस जागरूकता शिविर में ऑक्शन रिकॉर्डर विजेंद्र सिंह के साथ-साथ डॉ. जगबीर सिंह, जिले सिंह, इंदर सिंह, नामधारी, अमन कुमार, सुभाष चंद्र, अनूप सिंह और सतीश कुमार सहित कई किसान उपस्थित रहे।
Source link
मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पर पंजीकरण जरूर कराएं किसान:पानीपत में जागरूकता शिविर, किसानों को धान खरीद के नियम समझाए
