![]()
कोडरमा पुलिस ने मरकच्चो थाना क्षेत्र के जामू स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई लाखों की चोरी का 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है और चोरी किए गए सभी मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं। यह घटना 23 अगस्त को हुई थी, जब अज्ञात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली थी। इस घटना के बाद से पुलिस गश्त पर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि चोरी की घटना सामने आते ही मरकच्चो थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डोमचांच अंचल के पुलिस निरीक्षक विकास पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम में जिले की तकनीकी शाखा को भी शामिल किया गया था। घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। गठित टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया। इन संदिग्धों की निशानदेही पर महज 24 घंटे के अंदर ही घटना में शामिल सभी चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन के साथ-साथ चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। इस सफल उद्भेदन से दुकान संचालक को बड़ी राहत मिली है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ये थे घटना में संलिप्त चोरी की घटना को अंजाम देने वालों में शाहिल खान उर्फ सोनू खान उर्फ सोमुवा खान, पिता आकुब खान, आदर्श कुमार, पिता विनोद साव, रवि कुमार, पिता महेन्द्र साव तथा सोनु कुमार, पिता टुनटुन कसेरा के नाम शामिल हैं। ये सभी गिरीडीह जिले के राजधनवार के रहने वाले हैं।
Source link
कोडरमा में मोबाइल चोरी में 4 अपराधी गिरफ्तार:24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा, सभी चोरी के मोबाइल बरामद
