Headlines

बरनाला में नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:आरोपी पर 11 से ज्यादा केस दर्ज; परिवार पर भी 36 से अधिक मुकदमे




पंजाब सरकार की नशा विरोधी ‘जीरो टॉलरेंस’ मुहिम के तहत बरनाला पुलिस और नगर पंचायत हंडियाया ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के आरोपी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। हंडियाया शहर के किला पत्ती स्थित वार्ड नंबर 4 में आरोपी राजू सिंह पुत्र बूटा सिंह के निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। एसपी (डी) संजीव गोयल ने बताया कि राजू सिंह इलाके का कुख्यात नशा तस्कर है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं और वह दो बार जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के परिवार का भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। परिवार के सदस्यों के खिलाफ 36 से अधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। SP बोले- आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा एसपी ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की अवैध संपत्तियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। नगर पंचायत प्रतिनिधि मानसाहिब प्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी परिवार की ओर से किए गए अवैध निर्माण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को गिरा दिया। उन्होंने कहा कि हंडियाया में नशा तस्करों और अपराधियों के अवैध निर्माण के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *