![]()
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को जालोर जिला हॉस्पिटल से रैली निकाली गई। रैली के जरिए लोगों को मेंटल हेल्थ के लिए जागरूक किया गया। डॉक्टर बोले- मानसिक परेशानियों को नजरअंदाज न करें। अपनी बात साझा करें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। रैली जालोर जिला हॉस्पटल से निकली। रैली का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। फिजिशियन डॉ. रमेश चौधरी, नर्सिंग अधीक्षक अंजा राम, राजस्थान राज्य नर्सेज एसोसिएशन (एकीकृत) के जिलाध्यक्ष मुस्ताक अली और जीएनएमटीसी स्टाफ सदस्य मोहन सिंह गुर्जर सहित अन्य स्टाफ ने रैली को हरी झंडी दिखाई। मन की सेहत, सबसे बड़ी दौलत का नारा दिया रैली जालोर के अस्पताल से रवाना होकर शहर के अलग अलग रास्तों से गुजरी। इसके बाद दोबारा हॉस्पिटल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में जीएनएमटीसी के छात्रों ने हिस्सा लिया। रैली में मन स्वस्थ तो तन स्वस्थ, मन की सेहत सबसे बड़ी दौलत और चुप्पी तोड़ो मन की बात बोलो जैसे नारे लगाकार लोगों को मेंटल हेल्थ के लिए जागरूक किया गया। डॉक्टर बोले- परेशानी शेयर करें रैली के जरिए मेंटल हेल्थ से जुड़े डॉक्टरों ने संदेश दिया। उन्होंने कहा- बेहतर जीवन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक रूप से स्वस्थ रहना भी जरूरी है। मानसिक परेशानियों को नजर अंदाज करने के बजाय अपनी बात साझा करें। जरूरत पड़ने पर उचित डॉक्टरी सहायता लें। रैली के माध्यम से आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।
Source link
डॉक्टर बोले-मानसिक परेशानी नजरअंदाज न करें, शेयर करें:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर निकाली रैली; लोगों को किया जागरूक
