![]()
कवर्धा में भगवान महाकाल की पालकी यात्रा के दौरान उपद्रव और मारपीट का मामला सामने आया है। यात्रा में शामिल कुछ युवक कथित तौर पर नशे की हालत में नाचते हुए आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कबीरधाम पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेकर जांच शुरू की। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की। जांच में कुल 10 लोगों की पहचान हुई, जिनमें 8 नाबालिग और 2 बालिग युवक शामिल हैं।
8 नाबालिगों को परिजनों के साथ दी समझाइश पुलिस ने नाबालिगों के परिजनों को बुलाकर बच्चों को समझाइश दी। परिजनों को भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने देने की सख्त हिदायत दी गई। नाबालिगों के परिजनों ने घटना के लिए क्षमा मांगी और भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का आश्वासन दिया। दो बालिग युवकों पर कार्रवाई मामले में दो बालिग युवकों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में वैधानिक कार्रवाई की गई है। इनमें शिवा दुबे (21), निवासी मठपारा, कवर्धा और दीपराज पाली (19), निवासी पालीपारा, कवर्धा शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजन के दौरान उपद्रव और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Source link
कवर्धा में महाकाल पालकी यात्रा के दौरान युवकों का हंगामा:नशे में धुत आपस में भिड़े, मारपीट का वीडियो वायरल,10 की पहचान,2 पर कार्रवाई
