Headlines

फरीदाबाद में राशन डिपो पर CM फ्लाइंग की छापेमारी:जांच में 415 क्विंटल गेहूं कम मिला, डिपो धारक पर कालाबाजारी का आरोप, एफआईआर दर्ज




फरीदाबाद के गांव अजरौंदा में सीएम फ्लाइंग और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने राशन डिपो का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान एक डिपो में सरकारी राशन का स्टॉक काफी कम मिला। टीम ने डिपो धारक सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके के स्टॉक में अंतर सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य सतबीर ने बताया कि, टीम ने राधा स्वामी सत्संग सेंटर के पास बने राशन डिपो की जांच की। रिकॉर्ड के अनुसार डिपो में 551 क्विंटल गेहूं, 121 क्विंटल बाजरा, 2 क्विंटल चीनी और 3805 लीटर सरसों का तेल होना चाहिए था। मौके पर जांच करने पर गेहूं का स्टॉक करीब 415 क्विंटल कम मिला। सुमित मौके पर नहीं पहुंचा जांच के दौरान डिपो धारक सुमित को मौके पर बुलाया गया, लेकिन कई बार संपर्क करने के बावजूद वह वहां नहीं पहुंचा। इसके बाद टीम ने राशन डिपो धारक प्रेम सिंह और सुमित के मकान मालिक की मौजूदगी में डिपो की जांच की। सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप पूछताछ में सामने आया कि सुमित पिछले करीब एक महीने से इसी स्थान पर सरकारी राशन रखकर वितरण कर रहा था। टीम को आशंका है कि राशन असली कार्ड धारकों को देने के बजाय उसे बेचकर कालाबाजारी की जा रही थी। इसी वजह से स्टॉक में इतनी बड़ी कमी मिली। प्रेम सिंह के डिपो में स्टॉक सही मिला टीम ने पास में ही प्रेम सिंह के राशन डिपो की भी जांच की। ऑनलाइन रिकॉर्ड के अनुसार वहां गेहूं, चीनी और सरसों के तेल का जितना स्टॉक होना चाहिए था, मौके पर उतना ही पाया गया। इस डिपो में जांच के दौरान कोई अनियमितता नहीं मिली। सुमित के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई स्टॉक में बड़ी कमी मिलने के बाद खाद्य निरीक्षक रूप चंद की शिकायत पर सुमित के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में मामला दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग अब मामले की जांच करेगा और यह पता लगाया जाएगा कि सरकारी राशन की कमी कैसे हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *