Headlines

श्योपुर में शिक्षक नशे में स्कूल पहुंचा:बच्चों के सामने बीड़ी पी, शराब की बोतल दिखाई; DEO ने सस्पेंड किया




श्योपुर जिले के शासकीय प्राथमिक स्कूल सुठारा के प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्रों के सामने धूम्रपान करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को यह कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की गई है, जिसमें शिक्षक नशे की हालत में स्कूल परिसर में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शिक्षक छात्रों के सामने धूम्रपान करते नजर आ रहे हैं और उनके पास शराब की बोतल भी दिखाई दे रही है। किसी ग्रामीण के बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसके बाद यह मामला शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया। ग्रामीणों में भारी नाराजगी इस घटना को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि शिक्षक बच्चों के लिए अनुशासन और संस्कार का उदाहरण होते हैं। यदि शिक्षक ही शराब के नशे में स्कूल पहुंचेगा और छात्रों के सामने धूम्रपान करेगा, तो इससे बच्चों पर बहुत गलत असर पड़ेगा। डीईओ ने जारी किया निलंबन आदेश जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) यश जैन ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक श्रीपाल जाटव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है, जिसमें आचरण से जुड़े बाकी तथ्यों की भी पड़ताल की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *