![]()
मैक्लोडगंज, धर्मकोट और भागसूनाग में पर्यटन की आड़ में कथित तौर पर चल रही नाइट पार्टियों और नशे के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार तड़के अपर भागसूनाग में नॉर्दर्न रेंज की डीआईजी सौम्या सांबासिवन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान चिट्टा, चरस, भांग और भारी मात्रा में शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया कि कुछ स्थानों पर बिना सरकारी पंजीकरण के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। 22 और 23 अगस्त को आयोजित पार्टियों का सोशल मीडिया के जरिए प्रचार भी किया गया था।अपर भागसू स्थित ‘जंगल कॉलिंग’ में इलेक्ट्रॉनिक और साइकेडेलिक संगीत से जुड़ी पार्टियां आयोजित होने की बात सामने आई है। पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी यहां रात के समय प्रवेश के लिए 500 से 1000 रुपए तक शुल्क लिए जाने की जानकारी है। अपर धर्मकोट में ‘ईडीएम हॉस्टल एंड कैफे’ सप्ताहांत में डीजे, रेव और इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक पार्टियों के आयोजन के लिए जाना जाता है। बाहरी लोगों से करीब 1000 रुपए प्रवेश शुल्क लेने की बात कही गई है। इसके अलावा ‘ऑल्ट लाइफ कैफे एंड बार’, ‘धर्मकोट ग्रिल’ और ‘मॉर्गन प्लेस’ में भी विभिन्न संगीत कार्यक्रम और पार्टियां आयोजित होने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है। पुलिस अब इन गतिविधियों के नियमों और नशे के नेटवर्क से संभावित संबंधों की जांच कर रही है।
Source link
मैक्लोडगंज में नाइट पार्टियों की आड़ में नशे का नेटवर्क:पुलिस रेड में चिट्टा-चरस, भांग और भारी मात्रा में शराब बरामद
