Headlines

जमशेदपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिला:गला दबाकर हत्या की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की, हिस्ट्री शीटर रहा है मृतक




जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान ह्यूमपाइप निवासी चंदन गिरी के रूप में हुई है। बताया गया कि छायानगर में ही उसका ससुराल है। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही पुलिस पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चंदन गिरी को आखिरी बार कब और किन लोगों के साथ देखा गया था। पुलिस घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल संभावित लोगों का पता लगाने में जुटी है। थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि मृतक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। ऐसे में पुलिस इस पहलू को भी जांच के दायरे में रखकर आगे बढ़ रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या किसी अन्य वजह से घटना को अंजाम तो नहीं दिया गया। हा हत्या की वजह और आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और शरीर पर चोट या गला दबाने से संबंधित स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, मृतक के परिजन भी घटना की जानकारी मिलने के बाद सकते में है। पुलिस की जांच के निष्कर्ष का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी पड़ताल कर सकती है, ताकि घटनाक्रम की कड़ी जोड़ी जा सके। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन छानबीन कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *