Headlines

नागौर में सीमेंट प्लांट में लेबर और सुरक्षाकर्मियों में झड़प:गाड़ी पर फेंके ईट-पत्थर; पुलिस बोली- कहासुनी हुई थी




भदाणा स्थित JSW सीमेंट फैक्ट्री में मंगलवार सुबह लेबर और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प होने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कर्मचारियों की भीड़ एक गाड़ी पर ईंट-पत्थर बरसाते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में गाड़ी का ड्राइवर भीड़ से बचने के लिए गाड़ी को पीछे ले जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम करने वाली लेबर और सुरक्षाकर्मियों के बीच गलत व्यवहार को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सदर थाना अधिकारी किताब चौधरी ने बताया कि पुलिस को झड़प की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उस समय वहां लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति नहीं थी। कंपनी अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि स्टाफ के बीच केवल कहासुनी हुई है। थाना अधिकारी के अनुसार कंपनी प्रबंधन ने कहा था कि रिपोर्ट देनी होगी तो थाने आकर दी जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से थाने में किसी प्रकार की रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में JSW सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन से भी संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नहीं की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *