Headlines

कुल्लू में सांसद कंगना रनौत का सुक्खू सरकार पर हमला:कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों पर उठाए सवाल; स्वास्थ्य सेवाओं को दी सौगात




मंडी से सांसद कंगना रनौत ने कुल्लू दौरे के दौरान हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक ढील और विकास कार्यों की कछुआ चाल पर गंभीर सवाल उठाए। कंगना ने हिमाचल सरकार की कार्यप्रणाली को “कम्प्लीट कोलैप्स ऑफ गवर्नेंस” (शासन व्यवस्था का पूरी तरह ठप होना) करार दिया। इस दौरे के दौरान उन्होंने राजनीति से इतर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मोबाइल मेडिकल वैन और नई एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर इलाकों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। कंगाना के आरोपों की इन दो पॉइंट में समझें 1-“अस्पतालों में लापरवाही और कानून-व्यवस्था फेल” 2-“बजट केंद्र दे रहा है, पर फाइलें राज्य सरकार अटका रही है” 3- “महादेव प्राकृतिक आपदा और इस सरकार, दोनों से बचाएं” सुदूर गांवों के लिए ‘मोबाइल मेडिकल वैन’ और एम्बुलेंस का तोहफा पीएम मोदी के वैश्विक सम्मान का किया जिक्र कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी के हालिया विदेश दौरों का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। पीएम मोदी को वैश्विक मंचों पर सर्वोच्च सम्मान मिल रहा है। उन्होंने जनता से राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील की। स्थानीय आस्था के प्रतीक “जय बिजली महादेव” के गगनभेदी उद्घोष के साथ अपना भाषण समाप्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *