जालंधर | मकसूदां चौक के पास दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो लुटेरों ने वरिष्ठ नागरिक महिला शकुंतला की कान की बालियां लूट लीं। घटना दिनदहाड़े होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के बेटे शिव कुमार, निवासी दुर्गा कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके माता-पिता दवा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान मकसूदां चौक के पास बाइक पर आए दो युवकों ने उनकी मां के कानों से बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। शिकायत में कहा गया है कि शकुंतला बुजुर्ग होने के कारण घबराहट में बाइक का नंबर नोट नहीं कर सकीं। मामला दर्ज हो गया है।
Source link
मकसूदां चौक के पास बुजुर्ग महिला की कान की बालियां लूटीं
