Headlines

पंजाब के नौ जिलों में आज बारिश की संभावना:चंडीगढ़ में बादल छाएंगे, तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक; बठिंडा सबसे गर्म




पंजाब के 9 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में कुछ स्थानों पर आज 26 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना हुआ है। बठिंडा 38 डिग्री सेल्सियस के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 58.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड मंगलवार को चंडीगढ़ में सबसे अधिक 58.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके बाद संगरूर में 12.5 एमएम और लुधियाना में 8.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मोहाली, बठिंडा, गुरदासपुर, पठानकोट और फरीदकोट में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई, लेकिन इन स्थानों पर बारिश का आंकड़ा रिकॉर्ड नहीं हो सका। मानसून ट्रफ सक्रिय मानसून ट्रफ पंजाब के आसपास सक्रिय बनी हुई है। उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में बना ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम अब मानसून ट्रफ में मिल गया है। इसके प्रभाव से पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर बन सकता है। चंडीगढ़ में भी बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है, लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम पर इसका सीधा असर सीमित रहने की संभावना है।
बिजली की मांग 12699 मेगावाट से पार
शहर में मंगलवार रात पंजाब में बिजली की मांग 13,674 मेगावाट रही। राज्य में 4,790 मेगावाट बिजली बनी, जबकि बाकी जरूरत के लिए 8,880 मेगावाट बिजली बाहर से ली गई। यह तय मात्रा से 377 मेगावाट ज्यादा थी।

दोनों डैम के खतरे के निशान से नीचे भाखड़ा डैम का जलस्तर 1633.61 फीट है। इसमें 35,447 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 24,782 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पोंग डैम का जलस्तर 1365.44 फीट है। इसमें 24,154 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है और 16,362 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दोनों डैम का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *