Headlines

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट:झारखंड में बने लो प्रेशर एरिया का असर, कई इलाकों में बिजली गिरने का खतरा, 2% कम बारिश




छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बड़े बचेली में 170 मिमी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी एक्टिव है। इससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश की एक्टिविटी बढ़ी हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की कुल बारिश सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश सामान्य से 2% कम हुई है। रायपुर में आज बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार आज (26 अगस्त) को रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रह सकता है। अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी सक्रिय है। इसके असर से अगले 24 घंटे छत्तीसगढ़ में बारिश जारी रहेगी। ज्यादातर जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिर सकती है। इसके बाद बारिश कम होने की संभावना है। सीजन में बारिश सामान्य से 2% कम प्रदेश में मानसून सीजन की बारिश सामान्य के करीब है। अब तक सामान्य से 2% कम बारिश हुई है। अगले दो दिन ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक हो सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *