![]()
पानीपत शहर की किशनपुरा चौकी क्षेत्र में सरेराह गुंडागर्दी और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दोस्त के साथ खाना खाने होटल जा रहे एक युवक का रास्ता रोककर पड़ोसी ने पहले गाली-गलौज व धक्का-मुक्की की, और विरोध करने पर होटल से चाकू उठाकर उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खाना खाने जाते वक्त रास्ते में रोका किशनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी को दी गई शिकायत में कृष्णपुरा निवासी आशु ने बताया कि 23 अगस्त की शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त राजीव निवासी संजय कॉलोनी के साथ खाना खाने के लिए मदी के होटल जा रहा था। जैसे ही वे दोनों मदी होटल के सामने पहुंचे, वहां पहले से खड़े अंकुश निवासी कृष्णपुरा ने अचानक आशु का रास्ता रोक लिया। गाली-गलौज के बाद सिर पर मारा चाकू पीड़ित आशु के अनुसार, अंकुश बिना किसी बात के उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगा। जब आशु ने उसकी इस हरकत का विरोध किया, तो गुस्से में आकर अंकुश मदी होटल के अंदर से एक चाकू उठा लाया। इससे पहले कि आशु खुद को संभाल पाता, आरोपी ने सीधे उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में आशु गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हो गया। वारदात के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से भाग निकला। इलाज के बाद पुलिस से न्याय की गुहार घटना के तुरंत बाद घायल आशु को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने बताया कि इलाज कराने के बाद उसने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित का आरोप है कि इस वारदात के बाद भी आरोपी अंकुश लगातार उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिससे उसका पूरा परिवार दहशत में है।
Source link
पानीपत में युवक के सिर पर चाकू से हमला:दोस्त के साथ होटल जा रहा था, पहले हुई कहासुनी की रंजिश; हत्या की धमकी दे हुआ फरार
