![]()
सीवान में बुधवार को निकलने वाले मिलादुन्नबी सह बरफात जुलूस को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत बड़ा फैसला लिया है। जुलूस के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना और विद्युत तारों से होने वाले संभावित हादसे को रोकने के उद्देश्य से शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता ने बिजली विभाग को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार बुधवार की सुबह 9 बजे से मिलादुन्नबी सह बरफात जुलूस की समाप्ति तक शहर मुख्यालय समेत जुलूस के निर्धारित रूट और उससे जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सेवा बाधित रखी जाएगी। 2 बजे तक जुलूस समाप्त होने की संभावना प्रशासन के इस निर्णय के बाद बुधवार को करीब पांच घंटे तक शहर के बड़े हिस्से में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की संभावना है। जुलूस के निर्धारित समय और रूट को देखते हुए सुबह 9 बजे से लेकर जुलूस समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बंद रखने का आदेश दिया गया है। जुलूस के दोपहर करीब 2 बजे तक समाप्त होने की संभावना है। हालांकि जुलूस समाप्त होने और सुरक्षा व्यवस्था सामान्य होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी। जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस तैनात प्रशासन का मानना है कि जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहेंगे। ऐसे में सड़क के ऊपर से गुजरने वाले बिजली के तार और विद्युत पोल किसी भी तरह की दुर्घटना का कारण नहीं बनें, इसे देखते हुए एहतियाती कदम उठाया गया है। बिजली आपूर्ति बंद रहने से जुलूस के दौरान विद्युत दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सकेगा। मिलादुन्नबी सह बरफात जुलूस को लेकर शहर में पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जुलूस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित वहीं,बिजली विभाग को निर्देश का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि जुलूस के दौरान किसी भी क्षेत्र में अनावश्यक विद्युत आपूर्ति न हो। प्रशासन की ओर से लोगों से भी अपील की गई है कि वे जुलूस के दौरान निर्धारित मार्ग और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। इस तरह बुधवार को सुबह 9 बजे से लेकर जुलूस की समाप्ति तक सीवान शहर और जुलूस से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जुलूस समाप्त होने के बाद सुरक्षा स्थिति की समीक्षा कर विद्युत सेवा बहाल की जाएगी।
Source link
सीवान में मिलादुन्नबी जुलूस, बिजली आपूर्ति बंद:सुरक्षा कारणों से 5 घंटे तक पावर कट, 2 बजे तक जुलूस समाप्त होने की संभावना
