![]()
आगरा में इस बार रक्षाबंधन पर घेवर की 22 तरह की वैरायटी तैयार की गई हैं। सिल्वर और गोल्ड घेवर से लेकर आम, चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी और पाइनएप्पल फ्लेवर तक ग्राहकों को कई विकल्प मिल रहे हैं। इनमें गोल्ड घेवर सबसे खास आकर्षण है, जिसकी भी बाजार में मांग है। चीनी महंगी होने से सबसे ज्यादा बिकने वाला मलाई घेवर महंगा हो गया है। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के त्योहार में घेवर देने की परंपरा को देखते हुए इस बार दुकानदारों ने अलग-अलग स्वाद और कीमतों में घेवर तैयार किए हैं। सिल्वर से टूटी-फ्रूटी तक घेवर के 22 स्वाद मिठाई कारोबारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार ग्राहकों की पसंद को देखते हुए 22 तरह के घेवर तैयार किए गए हैं। इनमें सिल्वर घेवर, गोल्ड घेवर, आम घेवर, काजू घेवर, केसर घेवर, ड्राई फ्रूट घेवर, ऑरेंज घेवर, पिस्ता घेवर, चिलगोजा घेवर, बादाम घेवर, सादा घेवर, मलाई घेवर, केसर मलाई घेवर, ब्लूबेरी घेवर, चॉकलेट घेवर, पान घेवर, शाही मावा घेवर, पाइनएप्पल घेवर, स्ट्रॉबेरी घेवर, बिस्कॉफ घेवर और टूटी-फ्रूटी घेवर शामिल हैं। 1000 रुपए प्रति पीस का गोल्ड घेवर इनमें सबसे प्रीमियम वैरायटी गोल्ड घेवर है, जिसकी कीमत 1000 रुपए प्रति पीस है। गोल्ड घेवर की भी ग्राहकों से मांग आ रही है। दुकान पर अन्य घेवर 800 से 4000 रुपए तक उपलब्ध हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाले घेवर में मलाई घेवर और केसर मलाई घेवर शामिल हैं। चीनी 2000 रुपए प्रति बोरी महंगी, मलाई घेवर के बढ़े दाम राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन में चीनी के दाम करीब 2000 रुपए प्रति बोरी बढ़ गए हैं। इससे लागत बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा बिकने वाले मलाई घेवर और केसर मलाई घेवर के दाम बढ़ाने पड़े हैं। हालांकि, बाकी वैरायटी के घेवर के दाम पहले जैसे ही रखे गए हैं। उनका कहना है कि चीनी महंगी होने से मिठाई कारोबारियों को काफी परेशानी हो रही है। 5 से 6 तरह के घेवर के साथ तैयार किए गए गिफ्ट हैम्पर्स रक्षाबंधन के लिए खास गिफ्ट हैम्पर्स भी तैयार किए गए हैं। इनमें 5 से 6 तरह के घेवर और चॉकलेट रखी गई हैं। बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए कुछ हैम्पर्स में नमकीन, जूस, चॉकलेट, चिप्स और कुरकुरे भी शामिल किए गए हैं। रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ अब इन गिफ्ट हैम्पर्स की भी मांग बढ़ने लगी है।
Source link
रक्षाबंधन पर आगरा में आया गोल्ड घेवर:बाजार में आईं 22 तरह की वैरायटी, मलाई घेवर पर बढ़ गए रेट
